/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/cm-yogi-adityanath-2025-07-11-09-24-13.jpg)
गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते सीएम योगी Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की उपासना के लिए सावन माह की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। विधि विधान से पूजन के बाद उन्होंने भगवान भोले शंकर से प्रदेशवासियों के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि और और शांतिमय जीवन की प्रार्थना की।
शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के पहले तल स्थित शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, कमल पुष्प समेत कई पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतु फल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के आचार्य औ पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी महामंत्रों से रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
नाथपंथ परंपरा में गुरु गोरखनाथ शिव के अवतार
रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय जीवन की मंगलकामना की। नाथपंथ परंपरा में गुरु गोरखनाथ भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के लिए सावन का महीना हो या महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। वह इस दिन रुद्राभिषेक जरूर करते हैं।
हर हर महादेव और बोल बम जयकारों से गूंज उठी काशी
सावन माह के पहले दिन काशी में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। चारों ओर हर हर महादेव के जयकारे और भोलेनाथ के मंत्रों के जाप गूंज रहे हैं। देर रात से ही शिव भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। शुक्रवार सुबह बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के बाद भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UPSCR का आकर्षक लोगो बनाकर 25 हजार रुपये जीतने का सुनहरा मौका, यहां मिलेगी पूरी जानकारी