/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/police-2025-09-15-15-13-29.jpg)
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की हत्या।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।यूपी के गाजीपुर जिले में भाजपा नेता सीताराम उपाध्याय की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुलंदशहर जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी (50 वर्ष) की सोमवार सुबह गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एक कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ विनोद चौधरी का मिला शव
सुबह करीब 9:15 बजे जाहिदपुर अड्डे के पास एक मकान में उनका खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पाकर एसपी डॉ. तेजवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं विनोद चौधरी के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
साल 2020 में बने थे ब्लॉक प्रमुख
पुलिस को मुताबिक विनोद चौधरी कार्यालय के ऊपर बने घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा अनमोल और बेटी दिल्ली के पांडव नगर में अपनी मां रजनी के साथ रहते थे और पढ़ाई कर रहे हैं। विनोद चौधरी के साथ कार्यालय में उनका नौकर अंकित रहता था। जो एक दिन पहले ही छुट्टी पर गया था।भाई सुधीर चौधरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में खुर्जा ब्लॉक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख रहे थे। अब आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की भी तैयारी में जुटे हुए थे।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुबूत मिले
पुलिस ने बताया कि चौधरी की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुबूत मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आशनाई समेत कई पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है और कातिलों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Crime News:मड़ियांव पुलिस की कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ में 36 घंटे में 71 अपराधी गिरफ्तार, 1313 वाहन चालकों पर कार्रवाई