Advertisment

Crime News: भाषण के दौरान पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन, सभागार में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और साहित्यकार डॉ. शंभुनाथ का शनिवार शाम लखनऊ में हिंदी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। मंच से भाषण देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

author-image
Shishir Patel
Former Chief Secretary UP

पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में साहित्य जगत और प्रशासनिक सेवा दोनों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं साहित्यकार डॉ. शंभुनाथ का शनिवार शाम निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में आयोजित लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के कर्ण पर आधारित उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

बोलते-बोलते उनका सिर झुक गया और वे अचेत हो गए

समारोह के दौरान जब वे मंच से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे, तभी अचानक मृत्यु और नियति पर बोलते-बोलते उनका सिर झुक गया और वे अचेत हो गए। सभा में मौजूद लोग पहले तो स्तब्ध रह गए, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय सभागार में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं

घटना के समय सभागार में उनकी पत्नी चंदा जी भी मौजूद थीं। मंच संचालन कवि सर्वेश अस्थाना कर रहे थे। वहीं मंच पर लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव, दूरदर्शन के सहायक निदेशक आत्मप्रकाश मिश्र, वरिष्ठ कवि बुद्धिनाथ मिश्र, हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रधान संपादक अमिता दुबे और वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ समेत शहर के अनेक साहित्यकार व विद्वान उपस्थित थे।

उन्होंने साहित्य की दुनिया में भी गहरी छाप छोड़ी

डॉ. शंभुनाथ 1970 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर कार्यरत रहे। प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ उन्होंने साहित्य की दुनिया में भी गहरी छाप छोड़ी। समारोह के बीच उनका इस तरह अचानक चले जाना सभी के लिए गहरा सदमा साबित हुआ।

Advertisment

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AIDA का 'सचिवालय', यूपी के 42 जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने की बन रही रणनीति

यह भी पढ़ें- नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 : 48 जिलों में 1497 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, यहां जानें किस शहर में है आपका सेंटर

Advertisment

Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment