Advertisment

चौथा बड़ा मंगल कल : इन रूटों से होकर गुजरें लखनऊ के लोग, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

चौथे बड़े मंगल पर शहर में 14 मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। यह डायवर्जन मंगलवार की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन, आकस्मिक सेवा वाहन को अनुमति रहेगी।

author-image
Deepak Yadav
route diversion tuesday

चौथा बड़ा मंगल कल, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। चौथे बड़े मंगल पर शहर में 14 मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। यह डायवर्जन मंगलवार की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार सामान्य यातायात के लिए लागू डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलता है तो उसे प्रतिबंधित मार्ग पर आवागमन की अनुमति रहेगी। एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन, आकस्मिक सेवा वाहन को भी अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Advertisment

शहर में यूं चलेंगे वाहन

  • सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनियां रेलवे क्रासिंग, डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इन्जीनियरिंग कालेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीम नगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदराबाग होकर जाएंगे।
  • कैसरबाग/हजरतगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, पुरनियां रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव/चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर से जाएंगे।
  •  कुर्सी रोड की ओर से आने वाला सामान्य यातायात हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदराबाग से जाएगा। 
  • आईटी चौराहा से रोडवेज/सिटी बसें अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुए जाएंगे। 
  • सहारा टॉवर (नगर निगम जोन-3 कार्या.) तिराहे से अलीगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात सहारा टॉवर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए जाएगा। 
  • आईटी/निरालानगर की ओर से आने वाले सभी वाहन निरालानगर तिराहे से बाएं आठ नंबर चौराहा से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनियां होकर जाएंगे। -छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर जाने वाला सामान्य यातायात वायरलेस चौराहा/सेंट्रल बैंक होकर जाएगा।
  •  सांई मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से सभी यातायात तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर जाएंगे। 
  • अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर 8 होकर जाएगा।
  •  सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कटिंग से हनुमान सेतु की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात हनुमान सेतु पेट्रोल पंप तिराहे से शालीमार/सुषीला देवी स्मृतिका तिराहे की तरफ जा सकेगा।
  •  आईटी चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। डालीगंज पुल चौराहा/निशातगंज होते हुए जाएगा। 
  • क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ जाने पर प्रतिबंध होने के कारण सामान्य यातायात सुभाष चौराहा से केडी बाबू स्टेडियम तिराहा होते हुए जाएगा। 
  • मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होते हुए जाएगा।
  •  पीएनटी बालू अड्डा /सिकंदरबाग की तरफ से हनुमंतधाम मंदिर की ओर आने वाला सामान्य यातायात मोतीमहल तिराहा, एसबीआई तिराहा से सुभाष/परिवर्तन चौक से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजली संकट ने बढ़ाई गर्मी की मार, लखनऊ में आज इन इलाकों में गुल रहेगी बत्ती

Advertisment

यह भी पढ़े : Lucknow News: पालीटेक्निक चौराहे पर सुबह 9 बजे से लगने लगता है भीषण जाम

यह भी पढ़े : Lucknow weather report: लखनऊ में तेज धूप के साथ जारी रहेगी बादलों की आवाजाही

Advertisment
Advertisment