लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में भले ही बारिश ने दस्तक नहीं दी है लेकिन छिटपुट बूंदाबादी और बादलों की आवाजाही ने लोगों को गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के संकेत हैं। lucknow weather today : आज राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से राहत महसूस होगी। बादलों का आना-जाना दिनभर जारी रहेगा।
प्रदेश में मौसम का हाल
पूरे प्रदेश की बात करें तो मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसूम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा और तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। नौतपा का असर भी 5 जून के बाद से कई जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा सकता है।
चक्रवाती मौसम का असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार 2 जून को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर चल सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ और कानपुर में भी शाम तक चक्रवाती मौसम का असर दिखेगा। एक के बाद लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण पहले से मौजूद दो चक्रवात सिस्टम से यह मिल गया है। अरब सागर से चक्रवाती के हवा के नमी खींचने के कारण आंधी का जोर दिख रहा है। इसी वजह से रविवार को नोएडा में 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी आई।
दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अचानक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी क्योंकि 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी जल्द ही देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तक प्रदेश में इस चक्रवाती सिस्टम का सबसे अधिक असर दिखेगा। 40 जिले इस चक्रवात की चपेट में रहेंगे। यहां आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त
यह भी पढ़ें : UP News: गोमती रिवर फ्रंट के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज
यह भी पढ़ें : UP News: पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों से हमें मिलती है सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की प्रेरणा : सीएम योगी
यह भी पढ़ें : UP News: नए डीजीपी की नियुक्ति पर क्या कहा बसपा सुप्रीमो मायावती ने!