Advertisment

Good News: बैंकॉक के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले में दिखेंगी यूपी की बौद्ध विरासतें

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, PATA जैसे वैश्विक आयोजनों में यूपी की सहभागिता राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

author-image
Vivek Srivastav
बैंकॉक में मेला

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बौद्ध बाहुल्य देश थाईलैंड में आगामी 26 से 28 अगस्त, 2025 तक बैंकाक में प्रशांत एशिया ट्रेबल एसोसिएशन (PATA) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले में यूपी पर्यटन विभाग बौद्ध सर्किट में आने वाले बौद्ध विरासतों को प्रदर्शित करेगा। जिसमें राज्य की पर्यटन विविधिता सांस्कृतिक, भौगोलिक, अध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक हेरीटेज को प्रदर्शित किया जायेगा। स्टॉल पर लगाये जाने वाले सभी साइनबोर्ड और डिस्प्ले अग्रेजी एवं स्थानीय भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि बौद्ध अनुयायी अधिक से अधिक आकर्षित हो सकें। 

Advertisment

पर्यटक और निवेशक यूपी की ओर आकर्षित होंगे

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि थाइलैंड में बहुसंख्यक आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली हैं। उत्तर प्रदेश इस धर्म का मूल उद्गम है। भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल यहां स्थित है। भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती सहित अन्य आध्यात्मिक, धार्मिक, विरासत, ईको पर्यटन आदि का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। PATA जैसे वैश्विक आयोजनों में उत्तर प्रदेश की सहभागिता राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग का मुख्य उद्देश्य ब्रांड यूपी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना, राज्य की समृद्ध पर्यटन संभावनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ऐसे प्रयासों से देश-विदेश से पर्यटक और निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे।

ब्रांडिंग अभियान चलाया जाएगा

Advertisment

जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन पवेलियन में राज्य पर्यटन की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों और रोड-शो के दौरान प्रत्येक स्थान पर व्यापक आउटडोर पब्लिसिटी और ब्रांडिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रचार गतिविधियां शामिल होंगी, जिनमें प्रमुख टेलीविजन, रेडियो चैनलों के माध्यम से प्रचार सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें 30 सेकंड की शॉर्ट पब्लिसिटी वीडियो, रेडियो जिंगल्स और अन्य ब्रांडिंग सामग्री शामिल होगी। प्रशांत एशिया ट्रैवल एसोसिएशन में यह भागीदारी न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में भी सहायक होगी।


यह भी पढ़ें : UP News: इस सांसद को बरसाती मेंढक बता दिया मायावती ने !

यह भी पढ़ें : Good News: किसानों को तोहफा, 16 जिलों में बनेंगे 1000 मीट्रिक टन क्षमता तक के गोदाम

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में क्‍यों बार-बार टल रही सुनवाई?

यह भी पढ़ें : नाश्ते में बिस्कुट नहीं मिलने पर ADJ बिफरे, अर्दली को थमाया नोटिस

 

Advertisment
Advertisment