/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/gorakhpur-pac-2025-08-27-08-30-42.jpg)
गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केंद्र का राज्यपाल ने किया निरीक्षण
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को अनुशासन, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक संदेश दिया।भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने भोजनालय, पीटी परेड ग्राउंड तथा अन्य प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संतोष प्रकट किया।
राज्यपाल ने पीएसी जैसे अनुशासित बल की प्रशंसा की
महिला रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पीएसी जैसे अनुशासित बल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा करना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली शिक्षा और अनुशासन को पूरी मेहनत और लगन से आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कठिन परिस्थितियों और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए कठोर और व्यवहारिक प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा हथियार है।
कानून तोड़ने वालों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए: आनंदीबेन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशिक्षुओं को सामूहिकता का भाव विकसित करने पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि महीने में एक बार सभी मिलकर भोजन तैयार करें। इससे टीम भावना और आपसी सहयोग की शक्ति बढ़ेगी। राज्यपाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में कानून के सख्त पालन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी को समान रूप से दंडित किया जाना चाहिए।” यह कथन उनके कानून के प्रति दृढ़ रुख को दर्शाता है।
महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल ने की चर्चा
राज्यपाल ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा और उनसे जुड़े अपराधों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नारी शक्ति के महत्व से अवगत कराया और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का सशक्त उदाहरण है, जो जीवन की चुनौतियों में एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। कार्यक्रम के अंत में एडीजी पीएसी ने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने राज्यपाल के दिशा-निर्देशों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए मार्गदर्शक बताया।
यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ में दो जालसाज शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: Crime News: आलमबाग मैट्रो स्टेशन पर युवक के बैग में मिला कारतूस, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें: Crime News: महिला डॉक्टर को 1000 कॉल और 5000 मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार