Advertisment

Health News : महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर रह गए दंग

बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मरीज के पेट से 20 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल कर नई जिंदगी दी। ट्यूमर की वजह से आंत, खाने की नली व पेट के दूसरे अंगों पर दबाव पड़ रहा था।

author-image
Deepak Yadav
balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल में महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मरीज के पेट से 20 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल कर नई जिंदगी दी। ट्यूमर की वजह से आंत, खाने की नली व पेट के दूसरे अंगों पर दबाव पड़ रहा था। ऑपरेशन के बाद अब महिला स्वस्थ है।

लंबे समय से पेट में था दर्द

फैजाबाद निवासी रामधीरज की पत्नी शैलेश कुमारी (45) के पेट में सूजन, दर्द की शिकायत लंबे समय थी। सूजन लगातार बढ़ने पर परिवारीजन  मरीज को लेकर 10 सितंबर को बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। यहां सर्जन डाॅ. एसके सक्सेना ने महिला को देखा। जांच के दौरान महिला के पेट में ट्यूमर की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने भर्ती कर ऑपरेशन का फैसला किया।

कई टुकड़े करके निकाला गया ट्यूमर

डॉ. एसके सक्सेना ने बताया कि महिला को खून की कमी थी। लिहाजा पहले खून चढ़ाया गया। हीमोग्लोबिन में सुधार के बाद ऑपरेशन किया गया। करीब ढाई घंटे ऑपरेशन चला। ऑपरेशन में कई टुकड़े करके ट्यूमर को बाहर निकाला गया। इतने वजन के ट्यूमर की वजह से महिला के खाने की नली, छोटी व बड़ी आंत, शौच का रास्ता, पेशाब की थैली दबी हुई थी। ऑपरेशन के दौरान सभी अंगों को सुरक्षित करते हुए सावधानी से ट्यूमर निकालने में कामयाबी मिली है। मरीज अभी भर्ती है। उसकी सेहत में सुधार है। 

यह भी पढ़ें- यूपी में 39 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर सिर्फ 5% चेक मीटर, रीडिंग मिलान छिपाने का मामला पहुंचा नियामक आयोग

Advertisment

यह भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा पर विद्युत कर्मियों का संकल्प : अरबों की बिजली परिसंपत्तियों पर नहीं होने देंगे निजी घरानों का कब्जा

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, प्रदर्शन और जूता पॉलिश करके मनाया बेरोजगारी दिवस

 Health News | Balrampur Hospital

Health News
Advertisment
Advertisment