Advertisment

छठ महापर्व पर छुट्टी : लखनऊ में 28 को स्‍कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

राजधानी लखनऊ में 28 अक्टूबर को छठ महापर्व की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

author-image
Deepak Yadav
chhat puja holiday lucknow

छठ महापर्व पर रहेगी छुट्टी Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में 28 अक्टूबर को छठ महापर्व की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहले ही छठ महापर्व के अवसर पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी थी।

28 को व्रती महिलाएं उगते सूर्य को देंगी अर्घ्य

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरूआत शनिवार को नहाय खाय के साथ हो चुकी है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन यानी खरना मनाया जा रहा है। 27 और 28 अक्टूबर को राजधानी में छठ पूजा का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाएगा। 28 अक्टूबर को मुख्य पर्व होने पर यूपी सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अब लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की ओर से भी अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। 28 अक्टूबर को व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देगीं।

लखनऊ में घाटों पर पूजा की तैयारी पूरी

लखनऊ के गोमती तट स्थित सभी घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठी मइया की पूजा—अर्चना के लिए हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे लखनऊ नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से घाटों का निर्माण और साफ-सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। छठ पूजा के लिए श्रद्धालु झूलेलाल, गोमती घाट, गिलौला झील, कठौता झील पहुंचते हैं। छठ पूजा बेहद कठिन व्रतों में शामिल है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे निर्जल व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

 Chhath Puja 2025 | holiday lucknow

यह भी पढ़ें- 2500₹ के स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर 6016 की वसूली : उपभोक्ता परिषद ने कहा- खरीद ऑर्डर सार्वजनिक करे UPPCL

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ 24 से गरजेंगे बिजली कर्मचारी, वर्टिकल सिस्टम का भी करेंगे विरोध

यह भी पढ़ें- TET के खिलाफ 24 नवम्बर को जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, यूपी से बड़ी संख्या में शिक्षक होंगे शामिल

Chhath Puja 2025
Advertisment
Advertisment