लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को लखनऊ आएंगे। गृह मंत्री वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुलिस विभाग में नव चयनित 60244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां तेज
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित शेड्यूल के हिसाब से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को खुद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने डिफेंस एक्सपो मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।
चयनित सिपाहियों के ठहरने की व्यापक व्यवस्था
डीजीपी ने कहा कि पुलिस आरक्षी भर्ती में 60244 कांस्टेबल चयनित हुए हैं। ये यूपी पुलिस का अभिन्न हिस्सा बनेंगे। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आज रात ये सभी लखनऊ पहुंचेंगे। उन्हें उनके गृह जनपद से लाने और रात में ठहरने की व्यापक व्यवस्था की गई है। रविवार को इन सभी चयनित सिपाहियों को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नियुक्त पत्र देंगे।
परीक्षा का आयोजन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा
यूपी पुलिस के मुखिया ने कहा कि इस परीक्षा का आयोजन बेहद चुनौतीपूर्ण था। इससे पहले अगस्त महीने में नीट समेत अन्य की परीक्षाओं पर सवाल उठे थे। लेकिन पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। परिणामस्वरूप परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।
उज्जवल भविष्य की ओर पहला कदम
गृह मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि यूपी पुलिस में चयनित हजारों युववओं को नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे। जोकि न सिर्फ उनके लिए नौकरी की शुरूआत है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में पहला कदम भी है। पुलिस विभाग में आरक्षी भर्ती प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है। इसमें कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 60 हजार से ज्यादा युवाओं का चयन हुआ है। सीएम योगी खुद इस भर्ती प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
यह भी पढ़ें- अमौसी एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में खुली हैं मीट की दुकानें, विमानों की उड़ान पर मंडरा रहा खतरा
यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री के बयान से कर्मचारी नाराज, निजीकरण के विरोध में बिजली महापंचायत की तैयारी
यह भी पढ़ें : BJP नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड : अदालत ने 16 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
यह भी पढ़ें : बिकरु कांड में घायल पुलिस कर्मियों लौटनी होंगे इलाज के लिए मिले रुपये
यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, UP सरकार देगी 1 लाख का अनुदान