Advertisment

बारिश को देखते हुए नगर निगम का विशेष रात्रि सफाई अभियान जारी

शहर में बारिश को देखते हुए नगर निगम ने रात में सफाई अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को दूसरे दिन भी कई सड़कों, प्रमुख चौराहों पर निरीक्षण हुआ।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-09-03-21-46-01-49_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सफाई अभियान का निरीक्षण करते अधिकारी Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

आगामी त्यौहारों की तैयारियों और लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए नगर निगम लखनऊ ने विशेष रात्रि सफाई अभियान जारी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर 2 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलभराव की रोकथाम, क्षतिग्रस्त मैनहोल व लीकेज की मरम्मत और संचारी व वेक्टर जनित बीमारियों पर नियंत्रण करना है।

110 वार्डों में नियुक्त नोडल अधिकारी

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी 110 वार्डों को अलग-अलग दिन चिन्हित किया गया है और हर वार्ड में एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान को बुधवार को भी आगे बढ़ाया गया और देर रात तक नगर निगम अधिकारियों द्वारा विभिन्न जोनों में निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

सभी जोनों में चला निरीक्षण

नगर निगम के आठों जोनों में अधिकारियों की टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जोन-1 में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के नेतृत्व में नगर अभियंता, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिक शाखा के अवर अभियंता, जोनल अधिकारी और सेनेटरी अधिकारी ने राम मोहन राय वार्ड का निरीक्षण किया। यहां नालियों की सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और जलभराव को लेकर टीम ने समीक्षा की। जोन-2 में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने मालवीय नगर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाइट स्वीपिंग और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

नालियों की सफाई पर दिया ज़ोर 

जोन-3 में दो स्थानों पर निरीक्षण हुआ। अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने जानकीपुरम तृतीय वार्ड का निरीक्षण किया, वहीं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड का निरीक्षण हुआ। यहां विशेष रूप से नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार पर बल दिया गया। जोन-4 में मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा ने भरवारा-मल्हौर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। जोन-5 में मुख्य वित्त लेखाधिकारी महामिलिंद लाल के नेतृत्व में सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड का निरीक्षण हुआ। यहां उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

एंटी लार्वा छिड़काव को बढ़ाने के निर्देश

Advertisment

जोन-6 में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव ने मा. कल्याण सिंह वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं मल्लाही टोला प्रथम वार्ड का निरीक्षण मुख्य अभियंता आरआर मनोज प्रभात के नेतृत्व में किया गया। टीम ने बरसात के दौरान मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव बढ़ाने के निर्देश दिए। जोन-7 में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड का निरीक्षण किया। यहां अतिक्रमण और सड़क किनारे कचरे के ढेर हटाने पर बल दिया गया। जोन-8 में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने शारदा नगर द्वितीय वार्ड का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक नगर आयुक्त विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सड़कों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।

नागरिकों को मिलेगा लाभ

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस अभियान से शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोग तेजी से फैल सकते हैं। ऐसे में नियमित नाइट स्वीपिंग, फॉगिंग और सफाई व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह रात्रि सफाई अभियान एक दिन का नहीं है बल्कि इसे नियमित रूप से सभी 110 वार्डों में चलाया जाएगा। हर वार्ड में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है और संबंधित जोनल अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि “शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। आगामी त्योहारों पर नागरिकों को बेहतर वातावरण मिले, इसके लिए सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।”

UP News : सिखों पर दिए बयान का मामला, राहुल गांधी की याचिका पर फैसला सुरक्षित

Advertisment

UP News : चुनाव न लड़ने वाले पंजीकृत राजनैतिक दलों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा अपना पक्ष

Crime News: लखनऊ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, बड़े कार्यक्रमों में अफसर बनकर लेता था हिस्सा

Advertisment
Advertisment