Advertisment

UP News : चुनाव न लड़ने वाले पंजीकृत राजनैतिक दलों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा अपना पक्ष

उत्‍तर प्रदेश राज्य के पते पर पंजीकृत 121 राजनैतिक दलों को विगत छह वर्षों से चुनाव में प्रतिभाग न करने के कारण जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस। सुनवाई में 51 पंजीकृत राजनैतिक दलों में से 17 राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

author-image
Vivek Srivastav
03 sep1b

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखते राजनीतिक दल के प्रतिनिधि। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के पते पर पंजीकृत ऐसे राजनैतिक दल जो विगत छह वर्षों से प्रत्यक्ष रूप से लोक सभा एवं विधानसभा के चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर रहे थे, उनके प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सुनवाई की। उन्होंने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट एवं निर्वाचन व्यय विवरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया और सभी दलों के मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्तमान पता व ईमेल की भी जांच की।

121 राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा ऐसे दलों के प्रतिनिधियों को अपना प्रत्यावेदन, शपथपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ सुनवाई के दौरान कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। उन्‍होंने सुनवाई के लिए प्रदेश के पते पर पंजीकृत 121 राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, इसमें से तीन सितम्बर को 51 राजनैतिक दलों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, जिसमें से 17 पंजीकृत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुनवाई में प्रतिभाग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दो व तीन सितम्बर को की गई सुनवाई में 121 राजनैतिक दलों में से 55 राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

आय-व्यय की आडिट रिपोर्ट देना अनिवार्य

सुनवाई के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दल को प्रतिवर्ष 30 सितम्बर तक अपनी अंशदान रिपोर्ट तथा 31 अक्टूबर तक अपने आय-व्यय की आडिट रिपोर्ट देना अनिवार्य है। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव के बाद 90 दिनों में तथा विधानसभा चुनाव के बाद 75 दिनों में अपने आय व्यय का ब्योरा भी देना है। प्रत्येक दल को चंदे के रूप में प्राप्त 20 हजार रुपए से अधिक के अंशदान की रिपोर्ट देनी है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के प्रतिनिधियों को अपनी पार्टी का ईमेल, मोबाइल नंबर तथा वर्तमान पता को अपडेट रखना होगा, जिससे कि आयोग के निर्देशों व अन्य तथ्यों की जानकारी को समय से उपलब्ध कराया जा सके।

बुधवार को हुई सुनवाई में गदर पार्टी प्रतापगढ़, नवचेतना पार्टी मैनपुरी, नवीन समाजवादी दल प्रयागराज, निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा पार्टी प्रयागराज, पूर्वांचल क्रांति पार्टी जौनपुर, राष्ट्रवादी इंसान पार्टी प्रयागराज, राष्ट्रवादी समाज पार्टी कानपुर नगर, राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी प्रयागराज, आम जन क्रांति पार्टी इटावा, राष्ट्रीय लोकतंत्र दल हापुड़, राष्ट्रीय मानव विकास पार्टी अमरोहा, सामूहिक एकता पार्टी कानपुर नगर, सर्वप्रिय समाज पार्टी इटावा, सत्य शिखर पार्टी अयोध्या, यूथ सोशलिस्ट पार्टी मुरादाबाद, युवा अनुभव पार्टी गोरखपुर, भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी औरैया जिले में पंजीकृत राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow News: अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, लोगों को किया जागरूक

यह भी पढ़ें: Crime News: राजधानी में थार से हो रही गोमांस की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा तो चौंकाने वाला मामला आया सामने

यह भी पढ़ें: Crime News: गांव महिमा खेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Advertisment

 election commission | UP Elections 2027 | latest up news | UP news 2025 | up news | up news hindi 

up news hindi up news UP news 2025 latest up news UP Elections 2027 election commission
Advertisment
Advertisment