Advertisment

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्व कप : सीएम योगी, सपा मुखिया ने अपने अंदाज में दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं।

author-image
Deepak Yadav
india wins womens cricket world cup

सीएम योगी, सपा मुखिया ने अपने अंदाज में दी बधाई Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साबित कर दिया कि मैदान पर उनका कोई सानी नहीं है। वनडे विश्वकप के फाइनल देश की बेटियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी। जैसे ही दीप्ति की गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत ने डी क्लार्क का कैच पकड़ा, देशभर में पटाखे फूटने लगे, सोशल मीडिया पर "#TeamIndia #WomensWorldCup" ट्रेंड करने लगा और लोग सड़कों पर उतर आए। भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।

सीएम योगी ने दी बधाई

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं।

अखिलेश यादव ने भी दी टीम को 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

महिला क्रिकेट टीम को अनंत शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा कि #ICC विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। सभी क्रिकेट प्रेमियों, देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

Advertisment

मैदान-ए-जंग में हम ही सिकंदर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि मैदान-ए-जंग में हम ही सिकंदर! महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक विजय पर समस्त महिला खिलाड़ियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना से नया इतिहास रच दिया है। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है

यह भी पढ़ें: हैंडबॉल : वाराणसी, बस्ती, बरेली और कानपुर का जीत के साथ शानदार आगाज

यह भी पढ़ें: सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग : तीन नवंबर से होगा फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 41 टीमें करेंगी जोर आजमाइश

Advertisment

यह भी पढ़ें: हैंडबॉल : लखनऊ की धमाकेदार शुरुआत, दोहरी जीत से झांसी का दबदबा कायम

cricket world cup Women’s ODI World Cup | Women’s World Cup 2025 | cricket world cup

Women’s World Cup 2025 Women’s ODI World Cup cricket world cup
Advertisment
Advertisment