Advertisment

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक की जानकारी

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है।

author-image
Vivek Srivastav
परिवहन आयुक्‍त कार्यालय

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि यूपी परिवहन विभाग की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में चैटबॉट सेवा- 8005441222 नंबर पर शुरू की गई थी। 

आसानी से मिलेगी जानकारी, नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर 

इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर ही संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सेवाएं कहीं से भी और कभी भी प्राप्त की जा सकेंगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों व सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस सेवा से मिलने वाले मुख्य लाभ

परिवहन विभाग का चैटबॉट- 8005441222
सेवाओं की 24x7 उपलब्धता
कार्यालय में भीड़ कम होगी
पारदर्शिता में वृद्धि
समय एवं धन की बचत
डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

इस बारे में प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा क‍ि यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विभाग शीघ्र ही आमजन के लिए यह सेवा प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। औपचारिकताएं पूरा करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें : मरम्मत कार्य के चलते आज दिनभर गायब रहेगी बिजली, इन इलाकों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित

यह भी पढ़ें : अब लखनऊ जंक्शन नहीं गोमतीनगर तक ही चलेगी Intercity Express, बदला ट्रेन का रूट

यह भी पढ़ें : UP News : अखिलेश बोले, भाजपा राज में उत्तर प्रदेश, अपराध प्रदेश बन गया है

Advertisment

यह भी पढ़ें : High Court : बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन रामायण-वेद कार्यशाला के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Advertisment
Advertisment