लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। गोमती नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) शामिल हुए। उन्होंने योग की वैश्विक लोकप्रियता और मान्यता पर अपने विचार साझा किये। साथ ही संस्कृत विद्याओं के संवर्धन, योग प्रशिक्षण, भारतीय एकता को बढ़ावा देना, और भाषाई व सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर अहम बातें कहीं। विश्वविद्यालय के बढ़ते चरणों को भी अपने भाषण में रेखांकित किया और प्रदेश में संस्कृत के विकास के लिए हरसम्भव सहयोग की बात की।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/20/01-2025-06-20-17-16-07.jpeg)
महोत्सव में देश भर से स्टूडेंट्स लेंगे हिस्सा
विवि के परिसर निदेशक निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, उड़ीसा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु आद राज्यों से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 13 परिसर और 18 आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। लखनऊ के 33 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से 25 से अधिक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों के लगभग 500 विद्यार्थी शामिल होंगे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/20/002-2025-06-20-17-16-53.jpeg)
योग की वैश्विक महत्ता पर जोर
झा ने कहा कि यह आयोजन योग की वैश्विक महत्ता को रेखांकित करने, भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को प्रोत्साहित करने और इसके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम, सत्र तथा व्याख्यान हुए। दिनभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिनमें योगासन स्पर्धाएं, योग प्रदर्शन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, संस्कृत ध्येय-वाक्य निर्माण प्रतियोगिता, संगीतमय सामूहिक योग प्रतियोगिता और योग परिसंवाद शामिल हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/20/03-2025-06-20-17-17-20.jpeg)
योगासन प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
विशेष रूप से योगासन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने यौगिक कौशल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, पूर्णधनु आसन और कर्णपीड़ा आसन में छात्रों ने अपना कौशल दिखाया। शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जो योग और भारतीय संस्कृति के विविध पक्षों को उजागर करते हैं।
21 जून को पीएम मोदी का संदेश होगा प्रसारित
इस अवसर पर दिल्ली केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के एकेडेमिक डीन प्रो. मदन मोहन झा तथा योग तथा डीन (समग्र स्वास्थ्य पद्धतियां) प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम विशेष रूप से उपस्थित रहे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:30 बजे से विभिन्न सत्रों और कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिभाषण प्रसारित किया जाएग। सामूहिक योगासन होगा। इसके बाद समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इतनी गोलियां मारूंगा कोई पहचान नहीं पाएगा : पत्रकार और BJP विधायक शलभमणि को धमकी, केस दर्ज
तबादलों में भ्रष्टाचार पर गरमाई सियायत : Mayawati ने कहा- मुख्यमंत्री SIT और विजिलेंस से कराएं जांच
DM-CMO विवाद : Akhilesh Yadav ने निलंबित सीएमओ को बताया ईमानदार, BJP पर साधा निशाना
ऊर्जा मंत्री रात में अचानक पहुंचे 1912 हेल्पलाइन, एसी में कर्मचारियों के छूटे पसीने