Advertisment

विपक्ष का काम अराजकता फैलाना : मानसून सत्र में हंगामा करने पर सपा पर बरसे सुरेश खन्ना

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे पर कहा, विपक्ष का काम अराजकता फैलाना है। विपक्ष की वजह से कार्यवाही नहीं हो रही है।

author-image
Deepak Yadav
up vidhansabha monsoon session

विपक्ष का काम अराजकता फैलाना : सदन में हंगामा करने पर सपा पर बरसे सुरेश खन्ना Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। सत्ता पक्ष ने हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं होने का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया है। विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री ने मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि सदन चलाने की जिममेदारी सभी की है। 

अराजकता का क्या जवाब दिया जाए?

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे पर कहा, इनका (विपक्ष) का काम अराजकता फैलाना है। विपक्ष की वजह से कार्यवाही नहीं हो रही है। हम तो सदन चलाना चाहते ही हैं। हर बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं। लेकिन अराजकता का क्या जवाब दिया जाए? सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। सत्ता पक्ष चाहता है कि सदन चले।

राजनीतिक एजेंडा के कारण नहीं किया संवाद

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि पहले दिन बहुत महत्वपूर्ण विषय थे जिस पर चर्चा हो सकती थी। विपक्ष के सदस्यों से कई बार कहा कि आप अपनी बात कीजिए। मैं पूरा अवसर दूंगा, लेकिन शायद उनका राजनीतिक एजेंडा होगा कि उन्होंने बातचीत नहीं की। महाना ने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सभी की है। 

यह भी पढ़ें-शुल्क जमा करने पर भी नहीं खींची लाइन, जेई ने बांस बल्ली पर दे दिया बिजली कनेक्शन

Advertisment

यह भी पढ़ें-मकबरा-मंदिर विवाद पर Mayawati की UP सरकार को सलाह : साम्प्रदायिक तनाव न हो, जरूरत पड़ने पर उठाए जाएं सख्त कदम

यह भी पढ़ें- छांगुर गैंग ने बेटी को किया अगवा... महिला से दरिंदगी कर धर्मांतरण का दबाव : लखनऊ में पीड़ित परिवारों ने बयां किया दर्द

यह भी पढ़ें- यूपी विधानमंडल में कार्यवाही से पहले विपक्ष का हंगामा, सपा विधायक पोस्टर लेकर कर रहे प्रदर्शन

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment