Advertisment

Kanpur News: मस्जिद में दुआ कबूल नहीं हुई तो मुस्लिम महिला ने शिव मंदिर में माथा टेका!

अपनों की जान फ‍िक्र इंसान से कुछ भी करा सकती है। एक मुस्लिम महिला के साथ भी यही हुआ। मस्जिदों में दुआ मांगने के बाद भी जब उसका भाई ठीक नहीं हुआ तो उसने शिव जी मंदिर में माथा टेका। आश्‍चर्यजनक रूप से उसका भाई ठीक भी हो गया।

author-image
Vivek Srivastav
kanpur 26

वायरल वीडियो से ली गई तस्‍वीर। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बात जब अपनों की जिंदगी पर आ जाए, तो इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। जाति, धर्म की बेडि़यां भी उसे नहीं रोक पाती हैं। कानपुर के अवंतीपुरम में वायरल एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, जहां एक मुस्लिम महिला शिव मंदिर में पूजा करती नजर आ रही है।

शिव जी ने सुनी प्रार्थना, भाई हो गया ठीक

बताया जा रहा है कि इस महिला का भाई बहुत बीमार था। काफी इलाज के बाद भी उसका भाई ठीक नहीं हो रहा था। उसके ठीक होने के लिए मुस्लिम महिला ने कई मस्जिदों में माथा टेका दुआ की, लेकिन भाई की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। इसके बाद परेशान मुस्लिम महिला एक शिव मंदिर में पूजा करने गई और वहां शिव भगवान से अपने भाई को ठीक करने की प्रार्थना की। हैरानी की बात यह है कि भगवान ने उसकी प्रार्थना सुन ली और आश्‍चर्यजनक रूप से उसका भाई बिल्‍कुल ठीक हो गया। वायरल वीडियो में महिला को शिव मंदिर में पूजा करते और वहां से लौटते हुए देखा जा सकता है। उसके पीछे एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है जबकि पास में ही कुछ बच्‍चों का झुंड था। 

यह भी पढ़ें : Crime News: सौतेले पिता की एक और दरिंदगी आयी सामने, छात्रा की हत्या से कुछ दिन पहले किया था रेप

यह भी पढ़ें : Good News: 22 राज्यों के छात्र अमरोहा पुलिस से सीख रहे साइबर सुरक्षा के गुर

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कॉरिडोर बनाने के नाम पर भाजपाई लूट तंत्र सक्रिय

Kanpur News | Kanpur News in Hindi | kanpur news today | Latest Kanpur News in Hindi

Kanpur News kanpur news today Kanpur News in Hindi Latest Kanpur News in Hindi
Advertisment
Advertisment