लखनऊ, उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में भले ही बादल अभी मेहरबान न हुए हों लेकिन बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं ने गर्मी व उमस से काफी राहत तो दे ही दी है। मंगलवार यानी आज के दिन भी कुछ ऐसा ही मौसम(weather ) रहने की संभावना है। सोमवार देर रात को लखनऊ व आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर पानी गिरने और तेज हवाएं चलने का असर राजधानी के मौसम पर भी दिखा और लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
यहां चल सकती हैं तेज हवाएं
वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 जून को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में बारिश की पूरी संभावना है। साथ ही तेज आंधी भी आ सकती हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, कानपुर देहात और कानपुर नगर में 50 से 60 किमी\घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दरअसल, प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर दिख रहा है। इसके चलते सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी 50 से 60 किमी\घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इनके अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में 40 से 50 किमी\घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती ।
इन जिलों में गरजेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर और शामली में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में कम होगा तापमान
अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उसके बाद 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : UP Police: डीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला
यह भी पढ़ें : Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा-2 का भव्य आयोजन मंगलवार से, तैयारियां पूरी
यह भी पढ़ें : चौथा बड़ा मंगल कल : इन रूटों से होकर गुजरें लखनऊ के लोग, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
यह भी पढ़ें : मंत्री नंदी ने तीन कंपनियों के 383.22 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के लिए एलओसी को स्वीकृति दी