Advertisment

Lucknow News: जानें आपके लखनऊ में आज कौन से खास कार्यक्रम हो रहे हैं?

तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 4 नवंबर को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

author-image
Vivek Srivastav
25 a1

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 4 नवंबर को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

प्रमुख कार्यक्रम

क्रिकेट : वीमेंस अंडर-19 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल, मणिपुर बनाम मिजोरम, इकाना स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे।

स्थापना दिवस : आईआईटीआर का स्थापना दिवस समारोह, कैसरबाग स्थित परिसर में, सुबह 10 बजे से।

कार्यशाला : उप्र राज्य महिला आयोग की ओर से कौशल विकास पर कार्यशाला व मासिक समीक्षा, गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित आयोग परिसर में, सुबह 11 बजे से।

Advertisment

विमोचन : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापार पत्रिका का विमोचन व बैठक, गौतमबुद्ध मार्ग स्थित होटल एसपी इंटरनेशनल में, सुबह 11.30 बजे।

खेल प्रतियोगिताएं : भारतीय गन्‍ना अनुसंधान संस्थान में चार दिवसीय अंतर जोनल खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, लालकुर्ती तेलीबाग स्थित संस्थान परिसर में, सुबह 9 बजे से। फुटबॉल 12.30 बजे। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता 2 बजे। वॉलीबॉल 2.30 बजे। कबड्डी 2.45 बजे। टेबल टेनिस 3 बजे। गोला फेंक (महिला) 3.30 बजे। गोला फेंक (पुरुष) 4.15 बजे। बैडमिंटन 5 बजे।
भारतीय गन्‍ना अनुसंधान संस्थान की ओर से अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता, मछली आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो मैदान में, 2 बजे से।

सांस्कृतिक संध्या : ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोमतीनगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में, शाम 4 बजे से।

Advertisment

जयंती : रामकृष्ण मठ की ओर से स्वामी विजयनानंद जयंती पर आरती व अन्य आयोजन, निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में, शाम 5 बजे से।

देव दीपावली : रोटी कपड़ा फाउंडेशन की ओर से देव-दीपावली कार्यक्रम, चौक स्थित कुड़ियाघाट पर, शाम 5.30 बजे से।

प्रकाश उत्सव : श्री गुरु सिंह सभा नाका हिंडोला की ओर से गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव कार्यक्रम, ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज में, शाम 6 बजे से।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ में फिर महिला की हत्या से सनसनी, माल के आम के बाग में मिला शव

यह भी पढ़ें: Crime News:एएनटीएफ ने सहारनपुर से एक स्मैक तस्कर को दबोचा, 1 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:सुशांत गोल्फ सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मनोज साहू गिरफ्तार

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow 

Today's event in Lucknow lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment