Today's event in Lucknow
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 11 सितंबर को शहर में क्या खास होने जा रहा है। एक नजर में...
प्रमुख कार्यक्रम
सम्मान : नेशनल पीजी कॉलेज में सीबी गुप्ता नेशनल श्री सम्मान का आयोजन, कॉलेज परिसर में, सुबह 11 बजे। शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहेंगे।
पुस्तक मेला : बलरामपुर गार्डन में लगे पुस्तक मेले में अनागत साहित्य संस्थान की ओर से पुस्तक विमोचन, सुबह 11 बजे। दौलतदेवी स्मृति संस्थान का कार्यक्रम अपराह्न 12.30 बजे। लेखक भगवान स्वरूप कटियार की पुस्तक पर चर्चा, अपराह्न 2 बजे। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से संगोष्ठी, अपराह्न 3.30 बजे। अच्छे स्वास्थ्य के 51 नुस्खे कार्यक्रम, शाम 4.30 बजे। दलित स्त्री लेखन और वर्तमान विषय पर गोष्ठी, शाम 5.30 बजे। आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति संस्था की ओर से काव्य गोष्ठी, शाम 7 बजे।
टेबल मीट : सीएसआईआर-एनबीआरआई की ओर से मीडिया राउंड टेबल मीट का आयोजन, संस्थान परिसर के ग्लेडियस कॉन्फ्रेंस हॉल में, दोपहर 2 बजे।
गोष्ठी : 'साझी दुनिया की ओर से लोक या तंत्र : मीडिया किसका' विषय पर गोष्ठी, निशातगंज के कैफी आजमी एकेडमी में, दोपहर 3.30 बजे।