Advertisment

Lucknow News : क्रिकेट, हॉकी से लेकर गणेशोत्‍सव व भजन संध्‍या तक की धूम, जानें लखनऊ के खास कार्यक्रम

राजधानी लखनऊ में आज क्रिकेट, हॉकी से लेकर गणेशोत्‍सव व भजन संध्‍या तक की धूम रहेगी। आइए जानते हैं क‍ि आज यानी 31 अगस्‍त को हमारे लखनऊ में कहां पर क्‍या कार्यक्रम हो रहे हैं और हम किस समय उनमें भाग ले सकते हैं।

author-image
Vivek Srivastav
lucknow

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में आज क्रिकेट, हॉकी से लेकर गणेशोत्‍सव व भजन संध्‍या तक की धूम रहेगी। आइए जानते हैं क‍ि आज यानी 31 अगस्‍त को हमारे लखनऊ में कहां पर क्‍या कार्यक्रम हो रहे हैं और हम किस समय उनमें भाग ले सकते हैं। 

प्रमुख कार्यक्रम

महोत्सव : श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी में राधाष्टमी महोत्सव, सुबह 4:30 से रात 8:30 बजे तक।

हॉकी : केंद्रीय विद्यालय की अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता, मो. शाहिद स्टेडियम में, सुबह नौ बजे से।

कॉन्‍फ्रेंस : सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ आईसीएआई की लखनऊ शाखा की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन, होटल दयाल गेटवे में, सुबह 10 बजे से।

Advertisment

रक्तदान : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में अग्रवाल समाज लखनऊ की ओर से रक्तदान शिविर, सुबह 10 बजे से।

प्रशिक्षण : नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड इंदिरानगर की ओर से गाजीपुर फायर स्टेशन पर सिविल डिफेंस व अग्निशमन विभाग का फायर फाइटर्स एवं वार्डेन का प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुबह 10 बजे से।

जाति दिवस : विमुक्त व घुमंतू जातियों के कल्याण के लिए विमुक्त जाति दिवस समारोह, गोमतीनगर के भागीदारी भवन में, सुबह 11 बजे।

Advertisment

जयंती : अर्जक संघ एवं शोषित वर्ग संयुक्त मंच की ओर से संस्था के संस्थापक रामस्वरूप वर्मा की 125वीं जयंती, गांधी भवन में, दोपहर 2 बजे से। सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट : यूपी टी-20 लीग में इकाना स्टेडियम में गौर गोरखपुर लॉयंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स दोपहर 3:00 बजे। नोएडा किंग्स बनाम मेरठ मावरिक्स शाम 7:30 बजे।

बैठक : उत्तराखंड महोत्सव-2025 (9 से 18 नवंबर तक) की तैयारी के लिए बैठक, मोहन सिंह बिष्ट सभागार, उत्तराखंड महापरिषद भवन कुर्मांचल नगर में, शाम 4 बजे।

Advertisment

सम्मान : सलाम लखनऊ की ओर से गौहर-ए-हिंद सम्मान समारोह, प्रेस क्लब में, शाम 4 बजे।

शोभायात्रा : अलीगंज का राजा की विसर्जन शोभायात्रा, गुलाब वाटिका अपार्टमेंट नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास, अलीगंज शाम 4 बजे।

परामर्श शिविर : लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच का मौसमी बीमारियों डेंगू व वायरल के बचाव पर आयुर्वेदिक परामर्श शिविर, लालबाग स्थित कस्तूरबा नारी शाला में, शाम 4 से 6 बजे तक।

बैठक : अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक, केंद्रीय कार्यालय मुण्डावीर परिसर पकरी आलमबाग में, सायं 4 से 6 बजे तक।

मंचन : अलग-दुनिया सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था का जनसमस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित करता नाटक 'सावधान सीवर खुला है' का मंचन सुषमा हॉस्पिटल के पीछे शाम 4:30 बजे से।

नृत्य : उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में कथक नृत्य, शाम 6 बजे से।

आगमन : अभिनेत्री जरीन खान का आगमन, गोमतीनगर विभूतिखंड के समिट बिल्डिंग के प्रथम तल पर, शाम 6 बजे।

भजन संध्या : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में लाडली जन्मोत्सव पर भजन संध्या, शाम 7:30 बजे से।

गणेशोत्सव : मराठी समाज की ओर से राम मनोहर लोहिया लॉन में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की उपस्थिति में मुंबई के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात 8 बजे से।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AIDA का 'सचिवालय', यूपी के 42 जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने की बन रही रणनीति

यह भी पढ़ें- नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 : 48 जिलों में 1497 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, यहां जानें किस शहर में है आपका सेंटर

 latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update 

lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment