/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/23/mission-2025-09-23-22-39-53.jpg)
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करतीं पुलिस।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में सभी जोनों की पुलिस टीमों ने शहरभर में स्कूलों, मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
इस अभियान का क्या है मुख्य उद्देश्य
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य नंबरों की जानकारी साझा की गई। साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध से बचाव के बारे में शिक्षित किया गया।
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबराें की दी गई जानकारी
जोन-मध्य के थाना आलमबाग, गौतमपल्ली, हुसैनगंज और महानगर क्षेत्रों में महिला बीट पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को मिशन शक्ति से जोड़कर जागरूक किया। आलमबाग में चंदर नगर, गौतमपल्ली में 1090 चौराहा और हुसैनगंज व महानगर क्षेत्र में पिंक बूथ कर्मियों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
पश्चिमी जोन में थाना पारा, दुबग्गा, सआदतगंज, अमीनाबाद, काकोरी, कैसरबाग और ठाकुरगंज पुलिस ने नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। पारा में एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस ने बुद्धेश्वर मंदिर में महिलाओं को नारी स्वावलंबन और साइबर जागरूकता के प्रति सजग किया। अमीनाबाद मार्केट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक और पूरी टीम ने फूट पेट्रोलिंग कर महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराया
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। pic.twitter.com/Fomgrf9BRz
— shishir patel (@shishir16958231) September 23, 2025
महिला हेल्प डेस्क और पिंक बूथ से कराया अवगत
दक्षिणी जोन में मोहनलालगंज, निगोहां, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, कृष्णानगर, सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर थानों की टीमों ने मंदिरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए। यहाँ महिलाओं को गुड-टच, बैड-टच, साइबर क्राइम से सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क और पिंक बूथ की जानकारी दी गई।
इन स्थानों पर पुलिस ने चलाया अभियान
पूर्वी जोन में बीबीडी, गोमतीनगर विस्तार, विकासनगर, गुडम्बा और इंदिरानगर पुलिस ने अभियान चलाया। मंदिरों और अपार्टमेंट्स में महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।उत्तरी जोन के अलीगंज, सैरपुर, जानकीपुरम, बीकेटी, माल, इटौंजा और महिगवां थानों की टीमों ने चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। मां चंद्रिका देवी मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: Crime News: 50 हजार का इनामी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: राजधानी में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल