Advertisment

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का विशेष महिला बीट अभियान, जागरूकता के संदेश से गूंजे थाने

पुलिस कमिश्नरेट ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष महिला बीट अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा जैसी जानकारियाँ दी।

author-image
Shishir Patel
Women Empowerment

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया। इस दौरान राजधानी के सभी जोनों में पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम का मकसद महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना

अभियान में महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया। वहीं, छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का मकसद महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना और समाज में सम्मान, सुरक्षा और समानता का संदेश देना है।

जोनवार प्रमुख गतिविधियां

पूर्वी जोन – इन्दिरानगर, विकासनगर, गोमतीनगर विस्तार, गुडम्बा, गाजीपुर आदि क्षेत्रों में महिला आरक्षियों ने बाजारों, सब्जी मंडियों और सामुदायिक केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए।

पश्चिमी जोन – काकोरी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिलाओं को सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

Advertisment

मध्य जोन – हजरतगंज, गौतमपल्ली, हुसैनगंज व आशियाना क्षेत्र में स्कूल व पार्कों में जाकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता दी गई।

उत्तरी जोन – अलीगंज, जानकीपुरम, माल, इटौंजा, रहीमाबाद और मलिहाबाद में पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, बैंकों और स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए।

दक्षिणी जोन – सुशांत गोल्फ सिटी, नगराम, कृष्णानगर और निगोहां क्षेत्र में पुलिस टीमों ने महिलाओं व छात्राओं को हेल्पलाइन, साइबर फ्रॉड और महिला अधिकारों से जोड़ा।

Advertisment

200 से अधिक महिलाओं और विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण 

लखनऊ के दक्षिणी जोन में थाना सुशांत गोल्फ सिटी, नगराम, कृष्णानगर, निगोहां, बन्थरा और पीजीआई क्षेत्रों में महिला बीट अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्रों को हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान लगभग 200 से अधिक महिलाओं और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और सुरक्षा जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: Crime News: कस्टडी से फरार 50 हजार का इनामी अपराधी शशांक बजाज आखिरकार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Crime News: 7 करोड़ का गबन करने का आरोपी ठेकेदार लखनऊ के आशियाना से गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: बाराबंकी यूनिवर्सिटी बवाल पर सीएम योगी सख्त, कई सीओ और इंस्पेक्टर समेत कई पर गिरी गाज,आईजी को मिली जांच जिम्मेदारी

Lucknow news
Advertisment
Advertisment