Advertisment

लखनऊ पुलिस का महिला बीट अभियान, स्कूलों व बाजारों में महिलाओं को किया जागरूक

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने महिला सशक्तिकरण के लिए “महिला बीट अभियान” चलाकर स्कूलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

author-image
Shishir Patel
Women Beat Campaign

महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस का विशेष महिला बीट अभियान

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राजधनी में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार के मार्गदर्शन में सभी जोन की महिला पुलिस टीमों ने स्कूलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और चौराहों पर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया।अभियान के दौरान महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

जोन-वार गतिविधियां

पूर्वी जोन: इन्दिरानगर और विकासनगर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने बाजार और सब्जी मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

मध्य जोन: हजरतगंज, गौतमपल्ली और हुसैनगंज क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

उत्तरी जोन: रहीमाबाद, अलीगंज, सैरपुर, जानकीपुरम, बीकेटी, माल, इटौंजा और मड़ियांव क्षेत्र में विद्यालयों व बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisment

दक्षिणी जोन: सुशांत गोल्फ सिटी और निगोहां क्षेत्रों में महिलाओं को साइबर फ्रॉड और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस अभियान से न केवल महिलाओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा बल्कि पुलिस और समाज के बीच संवाद भी मजबूत हुआ।

यह भी पढ़ें: Crime News: मेटा अलर्ट और यूपी पुलिस की साझी मुहिम ने फिर बचाई एक और जान, जानिये क्या था पूरा मामला

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ी चुनरी जली मिलने से भड़के लोग, पुलिस ने शांत कराया मामला

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP News : दिव्यांगजनों से संबंधित सेवाओं को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने के लिए कार्यशाला

Lucknow news
Advertisment
Advertisment