Advertisment

Lucknow Weather News : कम रहेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत

लखनऊ में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बुधवार को भी इससे ज्‍यादा राहत की उम्‍मीद नहीं हैं। बुधवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

author-image
Vivek Srivastav
मौसम विभाग

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बुधवार को भी इससे ज्‍यादा राहत की उम्‍मीद नहीं हैं। बुधवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्‍की बारिश की उम्‍मीद जताई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि तापमान में गिरावट रहेगी। 

पश्चिमी-पूर्वी हिस्‍से में बारिश की संभावना

वहीं, बात अगर प्रदेश की करें तो बुधवार को पूर्वी व पश्चिमी हिस्‍से में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है जबकि कुछ जगह गरज चमक के साथ बौछारें। साथ ही 30 से 40 किमी\घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी की तपिश बढ़ेगी। 

विभाग का अनुमान है कि पूर्वी यूपी में आने वाले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने का संकेत नहीं है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने साल 2025 की मॉनसून ऋतु (जून से सितंबर) के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के लिए राहतभरी खबर दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : UP News: अब परेड से दूरी नहीं चलेगी, DGP ने अफसरों को जारी किया स्पष्ट निर्देश, न मानने वालों की खैर नहीं

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News :कार ने मारी बाइक को टक्कर, बोनट में फंसी बाइक से निकली चिंगारी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें : Good News: बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड का पॉलीलैक्टिक एसिड प्लांट स्थापना के लिए यूपी सरकार से करार

यह भी पढ़ें : UP News : अयोध्या में नेतागिरी चमकाने वाले नेता पर लगाया साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना !

Advertisment
Advertisment