/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/barish-n-2025-07-11-08-18-23.jpeg)
लखनऊ में सुबह झमाझम बारिश हुई। Photograph: (वाईबीएन)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ पर बदरा मेहरबान हो गए। सुबह करीब 7.30 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला काफी देर तक चला। झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस को छूमंतर कर दिया। बारिश के चलते सुबह के अधिकतम तामपान में भी कमी आ गई और यह 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रह सकता है।
मौसम बना रहेगा सुहाना
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/badal-2-2025-07-11-08-22-03.jpeg)
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा था, जिन्होंने सुबह बरसकर मौसम को ठंडा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा। लखनऊ आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि सुबह के समय बारिश होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है जबकि कुछ जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने की आशंका है। गुरुवार को हमीरपुर, आगरा, कानपुर, इटावा, प्रयागराज, बहराइच, बांदा, अयोध्या, झांसी और अलीगढ़ में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आई है।
इन जिलों में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, औरैया, और इटावा में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :Crime News: दो करोड़ बीमा पाने की लालच में रची खौफनाक साजिश, निर्दोष की हत्या कर खुद को दिखाया मरा, जानिए पूरा खेल
यह भी पढ़ें :UPPCL : बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर मुख्य अभियंता निलंबित, एक्सईएन और एसई को चार्जशीट
यह भी पढ़ें :Crime News: प्रयागराज में एक गड्ढे में मिला चार बच्चों का शव, मचा कोहराम
lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update