Advertisment

Malegaon Blast : 'भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ने के लिए हिंदुओं से माफी मांगे कांग्रेस'

भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने मालेगांव ब्‍लास्‍ट में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने साजिश के तहत भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा।

author-image
Vivek Srivastav
blast 31

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मालेगांव ब्‍लास्‍ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद से भाजपा, कांग्रेस पर पूरी तरह से हमलावर है। भाजपा नेता कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव जानबूझकर गढ़ा। भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा कि यह सब कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश थी।

वोटबैंक की राजनीति

अमित मालवीय सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि कांग्रेस ने महज वोटबैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा और निर्दोष लोगों पर फर्जी केस लगाए गए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे जैसे नेताओं को सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। अमित मालवीय ने कहा कि एनआईए जज ने फैसला सुनाते हुए कुछ बिंदू रखे, जो निम्‍न हैं: 
-अभियोजन साबित नहीं कर सका कि बाइक पर बम रखा गया था। 
-बाइक का चेसिस नंबर मिटा दिया गया था और इंजन नंबर संदिग्ध है। 
-कोई सबूत नहीं कि बाइक साध्वी प्रज्ञा की थी या वो उसकी मालिक थीं। 
-RDX के इस्तेमाल का आरोप तो है, पर न तो Lt. Col. पुरोहित के घर में उसका कोई भंडारण मिला और न ही इसे असेंबल करने का कोई प्रमाण है। 
इसके बाद अमित मालवीय कहते हैं कि इन बातों से साफ है कि यह सब कांग्रेस की एक साजिश थी औ निर्दोष लोगों को फंसाया गया। कांग्रेस को इसके लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News: एएसपी की पत्नी के आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाए उत्पीड़न और साजिश के आरोप, मृतका पूर्व विधायक की बेटी थी

Malegaon case update | Malegaon blast case 2008 | Malegaon blast accused releas | Malegaon Blast 

Malegaon blast case 2008 Malegaon blast accused releas Malegaon case update Malegaon Blast
Advertisment
Advertisment