Advertisment

मनसा देवी मंदिर हादसा : जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में 4 यूपी के, एक 12 साल का बच्‍चा भी

मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ की दुखद घटना में अब तक कम से कम छह लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार श्रद्धालु उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं।

author-image
Vivek Srivastav
mansa devi

रविवार को मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ और उसके बाद का दृश्‍य। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्‍तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्‍थल मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ की दुखद घटना में अब तक कम से कम छह लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार श्रद्धालु उत्‍तर उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुखद हादसे में यूपी के जिन श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई है, वे रामपुर, बरेली, बदायूं और बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें से दो की उम्र 12 व 18 साल थी, जबकि दो की उम्र की अभी जानकारी नहीं मिली सकी है।  

यूपी के इन लोगों ने गंवाई जान 

1. आरूष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली।
2. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर थाना-विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा, रामपुर।
3. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी।
4. शान्ति पत्‍नी रामभरोसे, बदायूं, उत्तर प्रदेश।
गौरतलब है कि मनसा देवी मंदिर में आज सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है। करीब 35 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मजबूर मंत्री : एके शर्मा ने अभियंता की हीलाहवाली की उजाकर, सोशल मीडिया पर डाला ऑडियो

यह भी पढ़ें- निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग

Advertisment

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन

latest up news | up news | up news breaking | up news hindi | up news in hindi | UP news 2025

latest up news up news up news breaking up news hindi up news in hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment