/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/23/WJSxlVFqtZS6qgc2SfbH.jpg)
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए महापौर ने अधिकारियों संग की अहम बैठक
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ में नगर निगम स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए महापौर ने सफाईकर्मियों को स्मार्ट बनाने और उनके लिए यूनिफार्म की उपलब्धता पर जोर दिया।
कार्यों का बनाए नियमित रजिस्टर
नगर आयुक्त एवं अधिकारियों ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। महापौर ने कहा कि नगर निगम के समस्त जोनल अधिकारी को वार्डों के अनुसार सफाई कार्यों का नियमित रजिस्टर बनाना है। रजिस्टर की समय समय पर जांच होगी। वर्षा ऋतु को देखते हुए नाला-नालियों की समय से पहले ही स्वच्छता की जाये। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था न दिखायी दे।
हर नागरिक का सहयोग
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ लखनऊ। हर नागरिक का सहयोग हमारा संबल है। शहरवासी ही हम तक शिकायतें पहुंचाते हैं, जिससे हम अपने कार्य का मूल्यांकन कर पाते हैं। जिस दिन शिकायतें आना बंद हो जायेगी। उस दिन तक नगर निगम को पीछे मुड़ कर नहीं देखना है। वर्तमान समय में शहर में अनुबंध वाली लायन एनवायरो कम्पनी के अनुसार कार्य पूर्ण करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में तेजी लाया जाए।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी, दिल का दौरा पड़ने से निधन