Advertisment

मिशन शक्ति 5.0 : नवरात्रि पर कन्या पूजन से दिया बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

कन्याओं का पूजन, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर 2025 को नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथियों पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है।

author-image
Vivek Srivastav
30 a8

नवरात्रि अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर 2025 को नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथियों पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। कन्या पूजन का आयोजन केवल धार्मिक अथवा सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन भर नहीं है. बल्कि समाज में कन्याओं और बालिकाओं के जन्म को सम्मान और गौरव से देखने की एक सकारात्मक सामाजिक क्रांति का हिस्सा है। इस अवसर पर आयोजनों में मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मोर्या, राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला, विभिन्न जनपदों में प्रभारी मंत्री, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कन्या पूजन किया गया तथा उपस्थित कन्याओं को आशीर्वाद स्वरूप उपहार एवं प्रसाद वितरित किया गया।

बेटियों समाज की आशा और समृद्धि की आधारशिला 

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कन्या जन्म को समाज में उत्सव के रूप में स्थापित करना और यह संदेश देना है कि बेटियों न केवल परिवार की, बल्कि पूरे समाज की आशा और समृद्धि की आधारशिला है। मिशन शक्ति सदैव इस बात पर बल देता रहा है कि बेटियों को सम्मान देना केवल एक परंपरा या संस्कार भर नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सोच समाज के प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। इसी दृष्टिकोण से नवरात्रि के इस पावन पर्व को बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण के उत्सव के रूप में जोड़ा गया है।

30 a7
नवरात्रि अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन। Photograph: (वाईबीएन)

विशेष रूप से आयोजित कन्या पूजन समारोहों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि बालिकाओं की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य में निवेश करना ही सच्चे अर्थों में समाज के भविष्य को सुरक्षित करने का मार्ग है। बालिकाओं को स्कूल जाने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कन्याओं के स्वास्थ्य की निगरानी और उनके लिए आवश्यक पोषण सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी भी दी गयी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं के फार्म भरवाए

आयोजन स्थल पर विशेष काउंटर बनाए गए, जिनमें विशेषकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं के फार्म भरवाए गए, जिससे कार्यक्रम को और सार्थक रूप दिया जा सकता है। विदित है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू की गई योजना है, जो बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक के विभिन्न चरणों में कुल 25,000/-की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर न केवल पात्र बालिकाओं को योजनाओं से जोड़ने हेतु उनके फार्म भरवाये गए, बल्कि उनके परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

Advertisment

बालिकाओं का जन्म समाज के लिए आशीर्वाद के रूप में देखा जाना चाहिए

महिला एवं बाल विकास विभाग का यह प्रयास समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुंचाने का है कि बालिकाओं का जन्म किसी बोझ के रूप में नहीं, बल्कि समाज के लिए आशीर्वाद के रूप में देखा जाना चाहिए। कन्या पूजन कार्यक्रम इस सोच को मजबूती से आगे बढ़ाने का मंच है। समारोहों के दौरान समुदायों से संवाद के माध्यम से यह भी बताया गया कि बाल विवाह, शिक्षा से वंचित करना या बेटियों के स्वास्थ्य की उपेक्षा जैसे सामाजिक दोष अब किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होंगे।

30 a9
नवरात्रि अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन। Photograph: (वाईबीएन)

बेटियों हमारी शक्ति, हमारी आशा और हमारे भविष्य की धरोहर

महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव लीना जोहरी ने कहा, 'नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित यह कन्या पूजन केवल पूजा का अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि बेटियों हमारी शक्ति, हमारी आशा और हमारे भविष्य की धरोहर हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम हर कन्या को सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि समाज की मानसिकता में स्थायी बदलाव आए और कन्या जन्म को उत्सव के रूप में देखा जाए।'

कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच का विस्तार होगा

महिला कल्याण निदेशक संदीप कौर ने कहा कि कन्या पूजन समारोह से समाज में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच का विस्तार होगा। आज हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हर बेटी अपने साथ, परिवार और समाज के लिए उज्ज्वल भविष्य की संभावना लेकर आती है। मिशन शक्ति बेटियों के सशक्तिकरण की यह लौ पूरे प्रदेश में प्रज्वलित कर रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : यूपी को दंगे की आग में झोंकने की साजिश का भंडाफोड़, UP ATS ने 4 को गिरफ्तार किया

यह भी पढ़ें : Kanpur News : एक अकाउंटेंट क्‍यों बना रहा था मुजाहिदीन आर्मी? क्‍या करना चाहता था?

यह भी पढ़ें : UP News : PGT की परीक्षा एक बार फ‍िर अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई

Advertisment

 latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment