Advertisment

नगर आयुक्त ने किया 'मंगलमान ऐप' का वेब वर्जन का अवलोकन, 'आस्था एक्सप्रेस' से होगा मूर्तियों का संग्रह

मूर्ति विसर्जन के लिए शहर में मंगलमान ई विसर्जन अभियान को आज एक और आयाम मिला। नगर आयुक्त ने मंगलमान एप का अवलोकन किया जिसके जरिए एक क्लिक पर जानकारी मिलेगी

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-10-17-19-32-26-46_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

नगर आयुक्त लखनऊ गौरव कुमार Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

आस्था और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय से चलाए जा रहे 'मंगलमान ई-विसर्जन' अभियान को आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव मिला, जब लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने 'मंगलमान ऐप' के वेब वर्जन का अवलोकन किया। यह ऐप इस जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही।

समाज में आ रहा है सकारात्मक परिवर्तन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने नगर निगम को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम के समर्थन से इस अभियान के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। लोग अपनी प्रतिमाओं की आस्था को संरक्षित रखते हुए ठीक प्रकार से विसर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अनेक स्थानों पर स्थापित किए गए उन मूर्ति संग्रह स्थलों की जानकारी भी दी, जहाँ कच्ची मिट्टी की मूर्तियाँ उपलब्ध हैं। बंसल ने आम जन से आग्रह किया कि मूर्ति खरीदते समय वे स्वदेशी का भाव रखें, जिससे लोकल मूर्ति कलाकारों को लाभ मिल सके।

ऐप अभियान को बनाएगा और प्रभावी

मंगलमान संयोजक प्रो. डॉ. रामकुमार तिवारी ने कहा कि यह ऐप इस अभियान को और प्रभावी बनाएगा और लखनऊ में खड़ा किया जा रहा यह मॉडल अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार ले सकेगा। उन्होंने बताया कि आज इस ऐप का वेब वर्जन लॉन्च किया गया है, और शीघ्र ही इसका एंड्रॉयड वर्जन भी आ जाएगा। इसे aap.mangalman.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने ऐप की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से नागरिक अपने आस-पास के सभी विसर्जन और संग्रह केंद्रों की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि मूर्ति संग्रह उसके घर से हो, तो 'डोर-टू-डोर कलेक्शन' की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर निगम करेगा पूरा सहयोग

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने 'मंगलमान' को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम आस्था और पर्यावरण दोनों पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 'आस्था एक्सप्रेस' सभी जोन में चलाई जा रही है, जिनके माध्यम से मूर्तियों और पूजन सामग्री का कलेक्शन किया जाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम 'मंगलमान' के साथ मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। यह ऐप और 'आस्था एक्सप्रेस' पहल नागरिकों को प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्यावरण-अनुकूल और सम्मानजनक तरीका अपनाने में मदद करेगी, जिससे पवित्रता और स्वच्छता दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी।

Advertisment

ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा पावर कारपोरेशन : उपभोक्ता परिषद ने कहा- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

UP News: धनतेरस पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीजीपी राजीव कृष्ण

किसानों ने मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट, BJP विधायक राजेश्वर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisment

Advertisment
Advertisment