Advertisment

किसानों ने मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट, BJP विधायक राजेश्वर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

भाकियू जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि योगी सरकार में किसान परेशान हैं। किसानों के जमीन अधिग्रहण के मुआवजे भी बहुत कम दिए जा रहे हैं। किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदेश भर में किसान आंदोलन करेंगे।

author-image
Deepak Yadav
protest

किसानों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। जमीन और बारिश से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किसान इकट्ठा हुए। जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिला किसान भी शामिल रहीं।

भाजपा विधायक के दबाव में अधिकारी

किसानों ने आरोप लगाया कि सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के दबाव में अधिकारी काम कर रहे हैं। उन्हीं के कहने पर किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। आज अन्नदाता राजनीति का शिकार हो रहा है। किसानों को धमका कर उनकी आवाज को दबाना शर्मनाक है।

वायदे पूरे नहीं, किसान परेशान

वर्मा ने कहा कि योगी सरकार में किसान परेशान हैं। यूपी में किसानों को बिजली मुफ्त देने की बात हई थी। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने को कहा गया था। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। मगर कोई भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के समय यूरिया की भारी किल्लत रही। कृषि मंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों में छापा मारा। लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जमीन अधिग्रहण का मुआवज बहुत कम 

आलोक वर्मा ने कहा कि किसानों के जमीन अधिग्रहण के मुआवजे भी बहुत कम दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बारिश से किसानों की आलू और सरसों की फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदेश में  आंदोलन होगा।

Advertisment

Protest | farmers protest | farmers protest news | farmers protest today

यह भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका, ऐसे करें विशेष टूर की बुकिंग

Advertisment

यह भी पढ़ें- अयोध्या गैंगरेप केस : सपा नेता मोईद अहमद को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पहली याचिका हुई थी खारिज

यह भी पढ़ें- मशरूम में खोजी लिवर कैंसर की दवा, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ प्रवीण की बड़ी उपलब्धि

यह भी पढ़ें- आईटी सिटी के लिए जमीन देने वाले किसानों को लॉटरी से मिलेंगे विकसित प्लॉट

Advertisment
farmers protest farmers protest news farmers protest today Protest
Advertisment
Advertisment