Advertisment

Lucknow News : तिलकनगर में अवैध झुग्गियों पर चला Nagar Nigam का Bulldozer, भारी विरोध के बीच हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान 15 अवैध टॉयलेट और 5 से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त किया। सड़क और फुटपाथ पर बने इन निर्माणों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow Municipal corporation bulldozer action Tilak Nagar

तिलकनगर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

नगर निगम लखनऊ ने जोन-2 के तिलकनगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की। अवैध कब्जे हटाने के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान को पूरा किया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक रामलीला मैदान के पास से तिलकनगर वार्ड की ओर जाने वाली गली में सड़क, नाली, फुटपाथ और स्कूल की बाउंड्री समेत कई सरकारी हिस्सों पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। यहां लगभग 25 से अधिक बड़ी झुग्गी-झोपड़ियां बनी थीं। रस्तोगी इंटर कॉलेज तक यह अवैध निर्माण फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में Mamata Banerjee के खिलाफ साधु-संतों का प्रदर्शन

कार्रवाई से पहले दी गई चेतावनी

Advertisment

जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। लोगों ने झोपड़ियों की आड़ में बड़े-बड़े पक्के कमरे बना लिए थे। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को अपना सामान निकालने का समय भी दिया, जिसके बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- Lucknow में 'फुले' पर रोक के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई हिरासत में

15 अवैध शौचालय और कई झोपड़ियां गिराई गईं

Advertisment

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान 15 अवैध टॉयलेट और 5 से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त किया। सड़क और फुटपाथ पर बने इन निर्माणों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बचे हुए अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lucknow में 1058 करोड़ से बनेगा International convention व exhibition सेंटर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Advertisment
Advertisment