/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/03/nsui-protest-2025-11-03-13-51-30.jpg)
पाठ्यक्रम में बदलाव के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम पर राजनीति गरमा गई है। महात्मा गांधी, आरएसएस, गोडसे और गुजरात दंगों से जुड़ी सामग्री पाठ्यक्रम से हटाए जाने के विरोध में शनिवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केकेसी कॉलेज के पास इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन में धरना स्थल भेज दिया।
देश के इतिहास से भाजपा कर रही खिलवाड़
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के इतिहास के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। ये बेहद निंदनीय है। एनसीआरटी की किताबों से संघ और गोडसे के कृत्य, 2022 में गुजरात में हुए दंगों को हटाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं कहा कि इस संबंध में गाइडलाइन जारी होने पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
नारेबाजी और पोस्टर प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शिक्षा का भगवाकरण बंद करो, इतिहास से छेड़छाड़ नहीं चलेगी और गुंडाराज की ये सरकार नहीं चलेंगी जैसे तीखे नारे लगाए। युवाओं के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर भी ये नारे लिखे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास पढ़ा नहीं है, वे उसे बदलने का काम कर रहे हैं। जो लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के समर्थक रहे हैं, वे इतिहास के बारे में क्या जानते हैं?
यह भी पढ़ें: हैंडबॉल : वाराणसी, बस्ती, बरेली और कानपुर का जीत के साथ शानदार आगाज
यह भी पढ़ें: हैंडबॉल : लखनऊ की धमाकेदार शुरुआत, दोहरी जीत से झांसी का दबदबा कायम
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us