/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/26/police-2025-11-26-19-02-25.jpg)
संविधान दिवस पर शपथ दिलाते डीजीपी।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के लिए एकत्र हुए।
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करें : अमिताभ यश
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने अपने कार्यालय और पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करें। इसके साथ ही सभी ने संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और पालन की शपथ ली।इस अवसर पर अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने दायित्वों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उसकी मूलभूत मान्यताओं और कर्तव्यों को आत्मसात कर उन्हें कार्यस्थल पर लागू करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करना था।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने और अपने कार्यों में न्याय, ईमानदारी और नैतिकता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
यह भी पढ़ें: Crime News:युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)