Advertisment

Lucknow News: पुलिस ने बड़ा इमामबाड़ा में चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान, विदेशी पर्यटकों को किया जागरूक

थाना चौक पुलिस ने बड़ा इमामबाड़ा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और विदेशी पर्यटकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

author-image
Shishir Patel
Photo

विदेशी महिलाओं को जागरूक करतीं पुलिस।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने गुरुवार को ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा परिसर में महिलाओं, बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इनके मार्गदर्शन में चला अभियान 

यह अभियान पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन में और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय सिंह कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार सिंह तथा थाना चौक प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ।चौकी रूमीगेट क्षेत्र में आयोजित इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अतृष्णा यादव, कीर्ति यादव, महिला कॉन्स्टेबल पूनम और श्यामा मिश्रा ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, छात्र-छात्राओं और विदेशी पर्यटकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

-प्रतिभागियों को हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 112, 181, 1930, 102 और 108 की जानकारी दी गई।

-महिलाओं को महिला सुरक्षा केंद्र और मिशन शक्ति हेल्प डेस्क की भूमिका के बारे में बताया गया।

Advertisment

-डिजिटल अरेस्टिंग की भ्रांतियों को दूर किया गया और ओटीपी साझा न करने तथा आॅनलाइन पेमेंट ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर किसी भी असहज स्थिति में तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

-उपस्थित लोगों को यूपी पुलिस की स्मार्ट सिटी कैमरा निगरानी, महिला पेट्रोलिंग टीम और साइबर सेल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

Advertisment

-मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

अभियान का महत्व और उद्देश्य

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल सुरक्षा के साथ विदेशी पर्यटकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना था। पुलिस कर्मियों ने महिला पर्यटकों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आपात स्थिति में उपलब्ध संसाधनों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अभियान का सकारात्मक प्रभाव

-यह पहल महिला सुरक्षा और पर्यटक संरक्षण दोनों दृष्टियों से सराहनीय रही।

Advertisment

-इससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ा है।

-विदेशी पर्यटकों के लिए लखनऊ को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

-मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश समाज में प्रसारित हुआ।

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: ठाकुरगंज में प्रॉपर्टी डीलर ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: Crime News:अमेरिका में बैठे एनआरआई को सीसीटीवी से दिखी चोरी, ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें: Crime Story: मोबाइल का दानव निगल रहा मासूमियत, बना रहा अपने ही अपनों का दुश्मन, जानिये कैसे

news Lucknow
Advertisment
Advertisment