Advertisment

Lucknow News: लुलु मॉल में पुलिस-युवा संवाद, महिला सशक्तिकरण पर जोर

लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस और परिवहन विभाग ने महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 100-150 महिला यात्री, बस कंडक्टर और स्टाफ को साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

author-image
Shishir Patel
Mission Shakti 5.0

लुलु मॉल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मिशन शक्ति 5.0 के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गुरुवार को लुलु मॉल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मॉल के स्टाफ और आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के इस आयोजन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंत कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ रूणवाल, एसीपी कार्यालय की अनुष्का, प्रशिक्षु एसीपी अपूर्वा पांडेय, प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह समेत महिला बीट अधिकारी मौजूद रहीं।

महिला अपराध और पिंक बूथ की सुविधाओं के बारे में दी जानकारी

अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अपराध, पोक्सो एक्ट, पिंक बूथ की सुविधाओं और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 1098 व 1076 की जानकारी दी।करीब 200 प्रतिभागियों वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों के प्रति विश्वास बढ़ाना था। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

चारबाग बस स्टैंड पर गूंजा ‘मिशन शक्ति’ का नारा

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर शुक्रवार को चारबाग बस स्टैंड पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद महिला यात्रियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

हेल्पलाइन नंबरों की बताई गई उपयोगिता 

थाना नाका पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) जया शांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग रत्नेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक नाका कांत राय और महिला बीट अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सीईआईआर पोर्टल, यूपी कॉप ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 1098 व 1076 की उपयोगिता समझाई।कार्यक्रम में करीब 100-150 महिला यात्री, बस कंडक्टर और अन्य स्टाफ ने भाग लिया।

Advertisment

बालिका को परेशान कर रहे युवक को पकड़ा 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे।इसी दौरान, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एंटी-रोमियो टीम को सूचना मिली कि चौकी दुगांवां क्षेत्र में एक युवक बालिका को परेशान कर रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। चेतावनी देने के बाद भी युवक के न मानने पर उसके खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की कार्रवाई की गई।

छात्र-छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता का संदेश

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के पांचवें दिन शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, पोक्सो एक्ट, सीईआईआर पोर्टल, यूपी कॉप ऐप तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 1098, 1076 के उपयोग की जानकारी दी।

Advertisment

वैज्ञानिकों से संवाद के साथ महिला सुरक्षा पर जानकारी प्राप्त की

थाना जानकीपुरम पुलिस ने केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के 84वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम’ में विशेष सत्र रखा। सीडीआरआई के डायरेक्टर डॉ. राधा रंगराजन और कंट्रोलर डॉ. भास्कर देवरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से संवाद के साथ महिला सुरक्षा पर जानकारी प्राप्त की।

 बचाव के उपाय बताए और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी

थाना कैसरबाग पुलिस ने ‘सजग नारी-सुरक्षित नारी’ के संदेश के साथ कॉलेज की 200 छात्राओं को महिला व साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की

थाना विभूतिखंड पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमित कुमावत और एसीपी अनुष्का ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Advertisment

मातृत्व की प्रतीक दुर्गा’ की छवि भेंटकर किया सम्मानित 

थाना ठाकुरगंज पुलिस ने एरा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर 350 छात्राओं को महिला अपराधों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ममता रानी चौधरी और पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत सिंह ने महिला डॉक्टरों को ‘शक्ति और मातृत्व की प्रतीक दुर्गा’ की छवि भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने लिया हिस्सा 

थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं महक और अंशिका का जन्मदिन भी मनाया गया।इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

पुलिस कर्मियों को महिला सुरक्षा प्रशिक्षण का दिया गया प्रशिक्षण 

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जनपदीय पुलिस कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों, बीट प्रभारियों और एंटी-रोमियो स्क्वाड कर्मियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय)अमित कुमार वर्मा ने किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल) किरन यादव और सहायक पुलिस आयुक्त (महिला एवं अपराध) सौम्या पांडेय ने किया। इस दौरान कर्मियों को महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम दिशा-निर्देशों और कार्यप्रणालियों से अवगत कराया गया।

इंवेस्ट यूपी कमीशनखोरी केस: नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुआ निकांत जैन

Lucknow Crime: इंवेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट मंजूरी के नाम पर कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार बिचौलिया निकांत जैन अब भी जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं हुआ है। आयकर विभाग की जांच इकाई ने बीते सप्ताह निकांत और उसके भाई सुकांत जैन को तलब किया था, लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे। इसी तरह ईडी ने भी निकांत को बुलाया था, पर वह सामने नहीं आया। अब ईडी अगले सप्ताह दोबारा नोटिस भेजेगी।

 

निकांत जैन
निकांत जैन और अभिषेक प्रकाश

 

एसटीएफ अभी तक उपलब्ध नहीं करा पाया जांच से जुड़े दस्तावेज 

गौरतलब है कि एसटीएफ ने निकांत को सोलर पी6 कंपनी से 5% कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिकायत पर इंवेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया था। बाद में मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। ईडी ने निकांत और करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे थे, पर वह घर से नदारद मिला। उधर आयकर विभाग ने जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं, जो एसटीएफ ने अब तक नहीं दिए।

चर्चित खतना कांड में FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Crime: शहर में चर्चित खतना कांड में ठानुर ठाकुरगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी मंजूर हसन उर्फ सैफी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 11 साल के बच्चे को बेहोश करके खतना करवाया। साथ ही आरोपी ने बच्चे की मां का धर्मांतरण करवाया था और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।पीड़ित बच्चे के पिता, अंकित पांडे, न्यू हैदरगंज निवासी हैं, जिन्होंने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद ठाकुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।यह मामला पूरे लखनऊ में चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.18 करोड़ की ठगी, 18 लाख रुपये फ्रीज

Lucknow Crime:कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हीरक भट्टाचार्य (79) के साथ पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 18 लाख 55 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस की छानबीन तेज हो गई है।साइबर क्राइम थाना के इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक, जांच में पता चला कि ठगों ने रकम 18 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की थी। इनमें से 18 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए गए हैं। अब पुलिस उन खाताधारकों का पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में ऐसा अनुमान है कि ठगों ने किराये के खातों का इस्तेमाल किया, जो पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और अन्य राज्यों में स्थित हैं।इस बीच, हीरक भट्टाचार्य और उनका परिवार दिल्ली चले गए हैं। शुक्रवार को उनके इंदिरानगर स्थित मकान पर ताला लगा मिला। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शेष ठगी राशि की ट्रेसिंग में जुटी है।

क्वीनमेरी अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट का सीनियर पर छेड़छाड़ का आरोप

 

kgmu
केजीएमयू

 

Lucknow Crime: क्वीनमेरी अस्पताल में कार्यरत एक जूनियर रेजिडेंट ने अपने सीनियर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित डॉक्टर ने केजीएमयू प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले को उचित कार्रवाई के लिए उठाया। प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले को विशाखा कमेटी के पास भेज दिया है।द्वितीय वर्ष की रेजिडेंट ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं। आरोप है कि 17 सितंबर को एचडीयू से एक मरीज आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मरीज की जानकारी देने के लिए जब वह आईसीयू इंचार्ज के कमरे में गईं, तो आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

पूरा मामला विशाखा कमेटी को सौंपा गया 

घटना के तुरंत बाद पीड़ित डॉक्टर ने अपने विभाग की चार सीनियर फैकल्टी और रेजिडेंट इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 19 सितंबर को प्रशासन को पांच पेज की लिखित शिकायत भी दी गई। हालांकि, शिकायत देने के सात दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसे विशाखा कमेटी के पास ट्रांसफर कर दिया है, जो आगे की जांच और कार्रवाई करेगी।

ऑनलाइन गेमिंग में फंसने के बाद 13 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, FIR दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ। धनुवासाड़ गांव के निवासी छठवीं के छात्र यश (13) की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। यश के पिता सुरेश ने शुक्रवार को मोहनलालगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।एफआईआर में आरोप है कि यश को ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलवाकर रकम दोगुणा करने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर यश ने अपने पिता के खाते में जमा लगभग 14 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब यश ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे धमकी दी। लगातार मानसिक दबाव और डर से यश ने आत्महत्या कर ली।

 

छात्र यश
छात्र यश का फाइल फोटो।

 

अब जाकर पिता द्वारा दी गई तहरीर 

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साइबर सेल, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन में कई अहम सुराग मिले हैं और संभावना है कि पुलिस यश को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों तक पहुँच चुकी है।यश की मौत के बाद 15 सितंबर से पुलिस जांच कर रही थी। घटना के बाद यश की माता विमला की तबीयत भी गंभीर रही। साइबर सेल को यश के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर पिता को FIR दर्ज कराने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें- निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की छिन जाएगी रोजी-रोटी, 16,500 नियमित कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रोफेसर कीर्ति पांडेय? जिन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

यह भी पढ़ें- निजीकरण से बिजली विभाग में बिगड़ रहा माहौल, कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की उठी मांग

news Lucknow
Advertisment
Advertisment