Advertisment

Politics : महागठबंधन के लिए अखिलेश के साथ आजम भी उतरेंगे चुनाव प्रचार में

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें 20 लोगों को शामिल किया गया है। जानिए कौन-कौन है शामिल?

author-image
Vivek Srivastav
24 a5

आजम खान के साथ अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है। समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमें सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज का नाम भी है। इनके अलावा मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

इन दिग्‍गजों को भी मिला सूची में स्‍थान

अन्य स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और ओम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशीनाथ यादव और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।
बिहार में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारक महागठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि, सपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतारे हैं।

यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश का तंज, यह कोई 'डबल इंजन' नहीं, बल्कि 'झूठ के इंजन' हैं

यह भी पढ़ें : UP News : बुरे फंसे पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह को राहत, 10 करोड़ का नोटिस निरस्त

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 साल बढ़ेंगे PWD अफसरों के अधिकार

Akhilesh Yadav | samajwadi party | Azam Khan | dimple yadav | Bihar politics news | bihar politics news today in hindi | latest politics news 

latest politics news bihar politics news today in hindi Bihar politics news dimple yadav Azam Khan samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment