Advertisment

UP Politics : अखिलेश का तंज, यह कोई 'डबल इंजन' नहीं, बल्कि 'झूठ के इंजन' हैं

भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार के दावे व प्रचार को लेकर सपा मुखिया ने जोरदार हमला बोला है। उन्‍होंने इसे झूठा करार देते हुए कहा कि यह लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। जानिए पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार के दावे पर जोरदार हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि यह कोई डबल इंजन नहीं, बल्कि झूठ के इंजन हैं। उन्‍होंने राजस्‍थान में भी इनकी सरकार है, वहां भी झूठ के इंजन चल रहे होंगे। सपा मुखिया ने पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि आप इनके राजस्‍थान के चुनावी घोषणापत्र देखिए, क्‍या कहा था और कितना पूरा हो रहा है? यही हाल इनकी दिल्‍ली सरकार का भी है, उनका भी चुनावी घोषणापत्र देखिए, क्‍या कहा था और कितना पूरा हो रहा है? अखिलेश यादव ने कहा कि इसीलिए मैं कहता हूं कि यह डबल इंजन नहीं बल्कि झूठ के इंजन हैं। अखिलेश यादव शुक्रवार सुबह ही अजमेर पहुंचे थे और पत्रकारों से रूबरू थे।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही लखनऊ सपा नेता की ओर से पोस्‍टर लगाए गए थे, जिनमें अखिलेश यादव को ट्रेन के इंजन पर बैठे दिखाया गया था और कहा गया था कि यह है प्रबल इंजन की सरकार। 

बिहार की जनता तेजस्‍वी और इंडी गठबंधन को मौका देगी

बिहार विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इंडी गठबंधन और कांग्रेस के उन सभी नेताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्‍होंने तय किया है कि चुनाव तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में ही लड़ा जाएगा। सपा मुखिया ने कहा कि हमें पूरी उम्‍मीद है कि बिहार की जनता इस बार तेजस्‍वी यादव और इंडी गठबंधन को एक मौका देगी। 

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: ठाकुरगंज में प्रॉपर्टी डीलर ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: Crime News:अमेरिका में बैठे एनआरआई को सीसीटीवी से दिखी चोरी, ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime Story: मोबाइल का दानव निगल रहा मासूमियत, बना रहा अपने ही अपनों का दुश्मन, जानिये कैसे

Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

up politics 2025 UP politics latest UP politics today up politics update UP Politics bjp Akhilesh Yadav samajwadi party
Advertisment
Advertisment