/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/24/24-a7-2025-10-24-16-49-27.png)
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ जाति या धर्म के नाम पर राजनीति करती है। इमरान मसूद ने कहा, 'हम राजनीति में हैं और राजनीति में हमारे अपने तरीके, अपने हिसाब-किताब होते हैं। हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। सिर्फ किसी की जाति या धर्म देखकर राजनीति नहीं की जाती है।' भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम करके हर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन उनका ये फॉर्मूला बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं चलने वाला है। बिहार की जनता को पता है अभी तक बिहार में मौजूदा सरकार ने क्या विकास किया है और आने वाले समय में क्या करेगी।
बिहार में युवा नौकरी के लिए परेशान है
बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा कि आज बिहार में युवा नौकरी के लिए परेशान है। लोगों की बात सरकार सुन नहीं रही है। एनडीए सरकार जो भी वादे करती है उसे पूरा नहीं करती है। चुनाव खत्म होने के बाद सारे वादे भुला दिए जाते हैं, जिससे बिहार का विकास नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब जान चुकी है, आने वाले समय में एनडीए को इसका जवाब मिल जाएगा। बिहार की जनता महागठबंधन के साथ खड़ी है। बिहार में अबकी बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
ओसामा को चुनाव लड़ने का अधिकार
सीवान से पूर्व सांसद व बाहुबली शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'मुझे यह किसी भी तरह से गलत नहीं लगता। उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है। आप उनके इस अधिकार को नहीं छीन सकते हैं। जो अब जीवित नहीं है उसका नाम लेकर राजनीति करना सही नहीं है।'
यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश का तंज, यह कोई 'डबल इंजन' नहीं, बल्कि 'झूठ के इंजन' हैं
यह भी पढ़ें : UP News : बुरे फंसे पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह को राहत, 10 करोड़ का नोटिस निरस्त
यह भी पढ़ें : UP News : सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 साल बढ़ेंगे PWD अफसरों के अधिकार
imran masood | Congress | bjp | bihar government | bihar election | bihar election 2025
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us