Advertisment

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर सियायत तेज :​ डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आरोप- मारपीट करने वाले कांवड़िए सपा कार्यकर्ता

UP Politics: उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मी​डिया से बातचीत में कहा कि जहां भी कोई कांवड़ियों के भेष में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, वह भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को बदनाम  कर रहा है।

author-image
Deepak Yadav
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांवड़ यात्रा में हंगामे पर यूपी में सियासत तेज हो गई है। यात्रा के दौरान कुछ कांवड़ियों की हिंसा को लेकर यूपी सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में किसी भी असामाजिक तत्व के पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आशंका जताई कि मारपीट करने वाले कांवड़िए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो सकते हैं।

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश

उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मी​डिया से बातचीत में कहा कि जहां भी कोई कांवड़ियों के भेष में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, वह भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को बदनाम  कर रहा है। मुझे शक है कि समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। 

तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष

उन्होंने कांवड यात्रा में मारपीट और और उपद्रव करने वालों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा कानून के मुताबिक कार्रवाई करती है। इससे तुष्टीकरण करने वालों को इससे तकलीफ होती है। उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और राष्ट्रीय जनता दल तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जनता इन्हें देख रही रही। तीनों पार्टिंया पूरी तरह से सत्ता से समाप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में प्रदेश भर में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, लखनऊ में चार घंटे घेरे रखा ऊर्जा मंत्री का आवास

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों ने घेरा AK Sharma का आवास, ऊर्जा मंत्री से मांगा इस्तीफा

यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में दी गई फाइलेरिया रोकथाम की शिक्षा

यह भी पढ़ें- Chess Tournament : पवन बने शतरंज के बादशाह, अभिज्ञान ने जीता दिल

 UP Politics | Keshav Prasad Maurya

UP Politics
Advertisment
Advertisment