Advertisment

UP News : राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया राजभर ने

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने हालिया बयानों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। इस बार उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस सांसद को आड़े हाथों लिया हैं।

author-image
Vivek Srivastav
कांग्रेस

ओम प्रकाश राजभर और राहुल गांधी। Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  अपने हालिया बयानों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। इस बार उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस सांसद को आड़े हाथों लिया हैं। 

कांग्रेस नेता पर कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पुंछ यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है क‍ि पीडि़त परिवारों से मुलाकात करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन देश को ही कठघरे में खड़ा करना कहां तक सही है? योगी सरकार के मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा क‍ि जब वह विदेश जाते हैं तो उसी देश का विरोध करते हैं, जहां वह रह रहे हैं। ऐसा करना कहीं से भी उचित नहीं है। 
गौरतलब है क‍ि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अकसर विदेश में कुछ ऐसे बयान दे देते हैं जिन्‍हें लेकर कई सवाल उठ खड़े होते हैं और उनको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : BJP vs SP : 'प्रखर' बनाम 'बिखर' की ज़ुबानी जंग

यह भी पढ़ें : आंबेडकर पार्क की दीवार पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अभद्र टिप्पणी, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें : बृजभूषण शरण सिंह ने पूछा, राहुल गांधी के बयान का पाकिस्तान में स्वागत होना, क्या गर्व की बात है?

Advertisment

यह भी पढ़ें : लखनऊ कलेक्‍ट्रेट में रिश्‍वत ले रही महिला कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment