Advertisment

यूपी में आ गई 44000 जवानों की भर्ती, हाईस्कूल पास को भी मिलेगा मौका !

इस प्रस्ताव पर शासन की सहमति लगभग बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में कई जवान रिटायर हो गए हैं, जिससे पद खाली पड़े हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है।

author-image
Anupam Singh
एडिट
ििह

िि

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में 44,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी प्रारंभ हो गई है। आवेदन प्रक्रिया इस साल जुलाई के अंत तक शुरू हो सकती है। यह भर्ती 2011 के बाद पहली बार होगी और सिपाही भर्ती परीक्षा जैसी होगी। मुख्यालय स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे हाईस्कूल पास हों और उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। नियमावली तैयार हो चुकी है। अनुमान है कि इस बार 15 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं।

होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भर्ती की तैयारियों को लेकर मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कुछ प्रस्ताव शासन को भेजे हैं, जिनमें यह तय किया जाना है कि सभी 44,000 पद एक साथ भरे जाएं या दो चरणों में। अब फैसला हो रहा है कि इस बार भर्ती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि मुख्यालय स्तर पर होगी। जैसे ही कैबिनेट मंजूरी मिलेगी, विज्ञापन जारी किया जाएगा। होमगार्ड की मृत्यु पर आश्रितों को नौकरी के साथ 35 लाख रुपये का बीमा भी मिलता है, और सरकार पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देती है।

होमगार्ड जवान बनने की प्रक्रिया साफ है। पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें अभ्यर्थी अपनी योग्यता दिखाएंगे। सफल होने के बाद, उनका शारीरिक और दस्तावेज़ जांच की जाएगी। अंत में, मेडिकल टेस्ट होगा। इस तरह से अंतिम चयन पूरा होगा।

होमगार्ड भर्ती में बदलाव की तैयारी

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अब होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ की दूरी 2.5 किमी करने पर विचार किया जा रहा है। पहले यह दूरी 2 किमी थी। इस बदलाव का मकसद अधिक योग्य और फिट जवानों का चयन करना है। वर्तमान में, होमगार्ड के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, जबकि करीब 74,000 जवान सेवा में हैं। मुख्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले साल जून में मुख्यमंत्री ने 44,000 नई होमगार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया था। इस प्रस्ताव पर शासन की सहमति लगभग बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में कई जवान रिटायर हो गए हैं, जिससे पद खाली पड़े हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है। यह कदम जवानों की संख्या बढ़ाने और उनकी फिटनेस को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Rinku Priya Engagement : सगाई से पहले होटल पहुंची प्रिया, रिंकू सिंह के कमरे में रखा यह खास तोहफा

यह भी पढ़ें : लखनऊ में योग जागरूकता अभियान का हुआ शंखनाद, 15 जून को आशियाना में निकाली जाएगी रैली

यह भी पढ़ें- कुर्मी समाज के पलायन पर योगी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर रावण : कहा- ये कैसा रामराज्य? बहुजन छोड़ रहे घर द्वार

Advertisment

latest lucknow news in hindi | lucknownews | lucknow latest news | lucknowcity | local news lucknow 

local news lucknow lucknowcity lucknow latest news lucknownews latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment