/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/13/shivpan-singh-yadav-2025-08-13-14-49-42.jpg)
विधानसभा में भाजपा सरकार पर बसरे शिवपाल Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बुधवार को विधानसभ में भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने 2047 के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सवाल उठाते हुए इसे काल्पनिक और जनता से दूर बताया। उन्होंने बेरोजगारी, सड़कों की खराब हालत, बिजली, स्वास्थ्य और बाढ़ नियंत्रण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सदन में 2047 का सपना लेकर आई है। विजन पांच साल का होना चाहिए। 22 साल का ये विजन वोट बैंक के लिए लॉलीपॉप है।
90 के दशक की याद दिल रही बिजली कटौती
शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार पहले 2022 विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों का हिसाब दे। भविष्य की बात बाद में होगी। पहले अतीत पर बात होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से किए एक भी वायदे पूरा नहीं किए। भाजपा सरकार ने किसानों को समय से एमएसपी, गन्ने का भुगतान हर खेत में पानी, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इन पर अमल करना तो दूर हालात ये है कि किसानों को खाद तक नहीं मिल रही है। गांव से लेकर शहर में बिजली कटौती 90 की दशक की याद दिलाती है।
रोजगार का बुरा हाल, स्कूलों मे शिक्षक नहीं
सपा नेता ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा हवा-हवाई निकला। रोजगार का बुरा हाल है। स्कूलों मे शिक्षक नहीं हैं। यूपी में लाखों युवा रोजगार के इंताजर में हैं। पेपर लीक माफिया का बोलबाला है। कानून व्यवस्था में सरकार फेल हो गई है। एनसीआरबी के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। महिला अपराधों में यूपी टॉप पर है। सरकार कहती है कि प्रदेश में महिलाएं आधी रात घर से निकल सकती हैं। बलरामपुर में मूक-बधिर युवती से मंगलवार रात में दुष्कर्म की घटना ने सरकार ने दावों की पोल खोल दी।
गड्ढे में खोजनी पड़ती हैं सड़कें
शिवपाल ने प्रदेश की सड़कों की हालत का जिक्र करते हुए सरकार के आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों में गड्ढा नहीं गड्ढे में सड़क खोजनी पड़ती है। विधानसभा के पांच किलोमीटर के अंदर सड़कों की हालत खस्ताहाल है। दो दिन की बारिश में शहर की मुख्य सड़कें पानी में डूब गई। साढ़े आठ साल में सड़कें दुरुस्त नहीं कर पाए। इनके 2047 विजन पर कोई भरोसा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 18 महीने में डेढ़ लाख से जयादा सरकारी नौकरियां और मुफ्त लैपटॉप दिए गए। मुफ्त सिंचाई, गन्ना भुगतान, किसानों के कर्ज माफ हुए। मंडियों में सुविधाएं दी गईं।
यह भी पढ़ें- ठाकुरों के ‘कुटुंब’ ने बढ़ाई यूपी की राजनीति में हलचल
Shivpal Yadav | UP Monsoon Session