Advertisment

सीतापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उप चुनाव : मिश्रिख में भाजपा और महमूदाबाद सीट पर सपा का कब्जा

author-image
Deepak Yadav
sitapur by elections

सीतापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उप चुनाव Photograph: (google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  यूपी के सीतापुर जनपद की मिश्रिख नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के नतीजे आ गए हैंं। मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी और विधायक की बहू सीमा भार्गव ने जीत हासिल की है। सीमा भार्गव को कुल 6512 वोट मिले। सपा की राम देवी को 3365 वोट मिले हैं। 3147 वोटों से भाजपा की सीमा भार्गव जीती हैं। मिश्रिख से सपा की रामदेवी और निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं महमूदाबाद नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आमिर अरफान ने जीत दर्ज की। चुनाव नतीजों में सबसे चौंकाने वाली बात रही कि यहां भाजपा प्रत्याशी पांचवे स्थान पर चले गए। आमिर ने इस जीत को सपा पर जनता का भरोसा और भाजपा सरकार नीतियों खिलाफ जनाक्रोश का परिणाम बताया है।

आमिर अराफात पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के बेटे हैं। इनकी मौत के बाद सपा ने इनके बेटे को टिकट दिया था। मोहम्मद अहमद का 60 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। वह चौथी बार नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार पर बरसे शिवपाल, बोले- एक भी वायदा पूरा नहीं किया, विजन डॉक्यूमेंट लॉलीपॉप

Advertisment

यह भी पढ़ें- विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट' पर 24 घंटे की चर्चा शुरू, माता प्रसाद पांडेय बोले- सरकार साढ़े आठ साल के काम बताए

यह भी पढ़ें- विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक पास, चढ़ावे और संपत्तियों पर होगा न्यास का अधिकार

by election 2025 | Sitapur

by election 2025
Advertisment
Advertisment