Advertisment

UP News: बाढ़ से होने वाली तबाही रोकें राज्य सरकारें : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी समेत देश के सभी राज्यों की सरकारों को बाढ़ से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने इससे जुड़े भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
बहुजन समाज पार्टी

बसपा सुप्रीमो मायावती। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी समेत देश के सभी राज्यों की सरकारों को बाढ़ से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने इससे जुड़े भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं।

बचाव की सरकारी योजनाओं में फैला भ्रष्टाचार

Bsp chief mayavati ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'यूपी और बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में बचाव के सरकारी दावों के बावजूद लाखों परिवार हर साल बाढ़ की भीषण तबाही का सामना करते हैं। उनका जान, माल, पशुधन, खेती और आम जीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। इससे उनका जीवन फिर से कष्टमय हो जाता है, यह चिन्ता का विषय है। सभी सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण बाढ़ से बचाव की सरकारी योजनाओं में फैला भ्रष्टाचार है। जिसके प्रति यूपी सरकार को भी बैठकों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर ईमानदारी से सक्रिय और सख्त होने की जरूरत है ताकि बाढ़ से प्रभावित करोड़ों लोगों की समुचित मदद हो सके। उनके जीवन में परेशानी न रहे।


यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश का तंज, सपा के कामों के फीते काट रही भाजपा सरकार

यह भी पढ़ें : Crime News:बिना नंबर प्लेट की कार से भाग रहा था बदमाश, मुठभेड़ में हुआ घायल

Advertisment

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के लिए सरकार ने खोले जमीनों के द्वार, जितनी चाहे उतनी कर सकते हैं खरीददारी

यह भी पढ़ें : UP News : बाघ संरक्षण कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र में 200 परिवारों को वन विभाग ने थमाया नोटिस

BSP Chief Mayawati
Advertisment
Advertisment