/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/08/state-taekwondo-championship-2025-11-08-22-44-07.jpg)
राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 28 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी आपने नाम की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 28 स्वर्ण, 35 रजत व 32 कांस्य पदक जीते।
आगरा की टीम उपविजेता
आगरा की टीम 7 स्वर्ण, 6 रजत व 5 कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही। जबकि गोरखपुर को 7 स्वर्ण, 5 रजत व 5 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति के डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना ने पदक विजेताओं को पुरस्कार और विजयी टीम को चैम्पियन ट्रॉफी भी प्रदान की।
अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम
- सब जूनियर बालक (अंडर-32 किग्रा) में लखनऊ के दीपांशु सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ के वैभव सिंह रजत एवं लखनऊ के अर्नव मैती व बहराइच के त्रंबकेश्वर ने कांस्य पदक जीते।
- सब जूनियर बालक (अंडर-35 किग्रा) में आगरा के कार्तिक ने स्वर्ण, लखनऊ के देवांश प्रताप ने रजत एवं गाजीपुर के अभिराज सिंह व आगरा के उज्जवल प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीता।
- सब जूनियर बालक (अंडर-38 किग्रा) में लखनऊ के मानव कश्यप ने स्वर्ण, लखनऊ के वैभव सिंह ने रजत एवं लखनऊ के आदित्य प्रताप सिंह व गोरखपुर के शरण्य कुमार ने कांस्य पदक जीता।
- सब जूनियर बालिका (अंडर-29 किग्रा) में कौशांबी की हनी सिंह ने स्वर्ण, आगरा की पूर्णिमा देव ने रजत जबकि लखनऊ की आद्रिका यादव व आशना राय ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- सब जूनियर बालिका (अंडर-32 किग्रा) में लखनऊ की उर्वशी ने स्वर्ण , गोरखपुर की सुचिता ने रजत पदक एवं लखनऊ की संमिता एवं आराध्य वर्मा ने कांस्य पदक पर जीता।
- सब जूनियर बालिका (अंडर-35 किग्रा) में लखनऊ हिमांशी ने स्वर्ण, गोरखपुर की अंशिका ने रजत और लखनऊ की श्वेता व आकर्षि ने कांस्य पदक जीता।
- कैडेट बालिका (अंडर 44 किग्रा) में लखनऊ की आर्ना कुमारी ने स्वर्ण, लखनऊ की मान्या पांडे ने रजत एवं लखनऊ की आराध्या और मुरादाबाद की मानवी ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट बालक (अंडर 49 किग्रा)में प्रयागराज के ओम मिश्रा ने स्वर्ण, कोशांबी के आदित्या ने रजत एवं लखनऊ के प्रखर तिवारी और देवरिया के अतुल्य प्रताप ने कांस्य पदक अपने नाम किया। - सीनियर पुरुष(अंडर 80 किग्रा) में गाजियाबाद के आकाश ने स्वर्ण, गोरखपुर के घनश्याम यादव ने रजत जबकि लखनऊ के अभिषेक कुमार एवं मथुरा के लोकेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता।
- सीनियर पुरुष(अंडर 87 किग्रा) में गाजियाबाद के अभिमन्यु ने स्वर्ण, मुरादाबाद के अभिषेक ने रजत एवं सहारनपुर के अक्ष प्रताप एवं बनारस के दीपांशु ने कांस्य पदक जीता।
- सीनियर महिला (अंडर 62 किग्रा) में जौनपुर की सरोजनी ने स्वर्ण, प्रयागराज की रोज़ी बानो ने रजत एवं लखनऊ की मनु ने कांस्य पदक जीता।
- सीनियर महिला (अंडर 67 किग्रा) में प्रयागराज की श्रद्धा तिवारी ने स्वर्ण एवं बाराबंकी की प्राची ने रजत पदक जीता।
यह भी पढ़ें- राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, दूसरे दिन जीते चार स्वर्ण
यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो : लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा, पहले दिन जीते छह स्वर्ण समेत 19 पदक
यह भी पढ़ें- Sports News : राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकाबले शुरू, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
यह भी पढ़ें- Sports News : राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकाबले शुरू, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us