Advertisment

Crime News: दो किशोरी बेटियों के साथ सौतेले पिता ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नगर इलाके में सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों के साथ रेप किया। विरोध करने पर मां ने दोनों बहनों की पिटाई की। पीड़ित बहनों ने 1090 पर कॉल करके आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सौतेले पिता को हिरासत में लिया।

author-image
Shishir Patel
BJP woman leader

फाइल फोटो।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता । राजधानी के गोमतीनगर में दो किशोरी बेटियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि सौतेले  पिता द्वारा गया है । आराेप है कि पिछले छह महीने से दोनों किशोरियों के साथ सौतेले पिता द्वारा दरिंदगी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज कर  आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां के काम जाने पर सौतेले पिता ने शुरू कर दी अश्लीलता 

गोमतीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी सफाई कर्मचारी गोमतीनगर में पांच बच्चों व पत्नी के साथ रहता है। उसकी पत्नी की पहले पति से 14 और 12 वर्ष की दो बेटियां हैं। आरोपी के महिला से तीन बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है।14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि छह माह पहले सौतेला पिता ने मां के काम पर जाने के बाद उससे व छोटी बहन से अश्लीलता की थी। किशोरियों ने डर के कारण किसी से शिकायत नहीं की। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह आए दिन शराब पीकर दोनों का यौन शोषण करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने आपबीती मां को बताई तो उसने डांटकर शांत करा दिया।

मजबूर होकर बहनों ने खुद 1090 पर किया शिकायत 

किशोरी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सात बजे मां काम पर चली गई। घर में पांचों भाई-बहन थे। आरोप है कि इसी दौरान सौतेला पिता सगी बहनों को कमरे में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। किशोरियों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भाग निकला। मां से शिकायत की तो वह भी दोनों की पिटाई कर दी। अंत में किसी तरह हिम्मत जुटाकर बहनों ने हिम्मत जुटाकर 1090 पर कॉल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा।इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक छानबीन में संपत्ति विवाद की भी बात सामने आ रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाले के दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Crime News:अंसल कंपनी पर 11.60 लाख की ठगी का केस दर्ज

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP News : Cyber Criminals पर पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी में योगी सरकार

Crime Lucknow
Advertisment
Advertisment