/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/25/sports-2025-10-25-10-00-44.jpg)
राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे विद्यार्थी Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। विद्यालय में गणित, विज्ञान और कला की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। राजधानी सहित प्रदेश के सात शहरों में नवंबर से 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल शुरुआत हो रही है। इसमें प्रदेश के होनहार विद्यार्थी खेल मैदान में दमखम दिखाएंगे।
सात तरह के खेल होंगे
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक खेल जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सात तरह के खेल होंगे। इनमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, खो-खो, कुराश व तीरंदाजी है। इसमें सभी माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 14 से 19 वर्ष आयु के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
नोडल अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
निदेशक ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में एसजीएफआई की ओर से होने वाली खेल प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उचित व्यवस्था का इंतजाम रहेगा।
सात शहरों में होगी प्रतियोगिता
दिनांक शहर खेल समूह
11-15 नवंबर बरेली वॉलीबॉल अंडर-17
17-21 नवंबर गोरखपुर कुश्ती अंडर 17,19
19-21 नवंबर वाराणसी तीरंदाजी अंडर 14
8-12 दिसंबर बलिया कुश्ती अंडर-17
13-17 दिसंबर लखनऊ एथलेटिक्स अंडर 17
16-21 दिसंबर सहारनपुर कुराश अंडर 14,17,19
20-24 दिसंबर अयोध्या खो-खो अंडर-17
यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ 24 से गरजेंगे बिजली कर्मचारी, वर्टिकल सिस्टम का भी करेंगे विरोध
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)