Advertisment

UP Weather News : लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम

मौसम इस बार अपने अलग ही मिजाज में नजर आ रहा है, खासकर उत्‍तर प्रदेश में। पूरे प्रदेश में कहीं बारिश और आंधी से तबाही मची हुई है तो कहीं लोग चिलचिलाती धूप में झुलसने को मजबूर हैं।

author-image
Vivek Srivastav
मौसम का हाल

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मौसम इस बार अपने अलग ही मिजाज में नजर आ रहा है, खासकर उत्‍तर प्रदेश में। पूरे प्रदेश में कहीं बारिश और आंधी से तबाही मची हुई है तो कहीं लोग चिलचिलाती धूप में झुलसने को मजबूर हैं। बात राजधानी लखनऊ की करें तो यहां अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में इस सप्‍ताह बारिश होने की संभावना नहीं है जबक‍ि पश्चिमी यूपी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

Advertisment

सोमवार को भी लखनऊ में लोगों को धूप की तपिश के बीच ही अपने काम इत्‍यादि पर जाना होगा। हालांक‍ि हवाएं चलने से कुछ राहत रहने की संभावना है। राजधानी में सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी जिले में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 22 जिलों में तेज हवा का अलर्ट भी जारी किया है।   

बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 मई तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी विभाग ने जाहिर की है। आने वाले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें : रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, तालाब किनारे झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें : आगरा एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे दो किशोरों की हादसे में मौत, SUV चालक हिरासत में

यह भी पढ़ें : Bjp News : गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, वीडियो वायरल

Advertisment

यह भी पढ़ें :  इंदिरा नगर में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

 

Advertisment
Advertisment